20 साल की वैष्णवी शर्मा ने रचा इतिहास, महिला ODI में 5 विकेट हॉल लेने वाले बनीं दूसरी सबसे युवा भारतीय

IND W vs ZIM W: भारतीय युवा गेंदबाज वैष्णवी शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके. यह उनके करियर का पहला 5 विकेट हॉल है. इसी के साथ वह महिला ODI में 5 विकेट हॉल लेने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.

IND W vs ZIM W Vaishnavi Sharma

वैष्णवी शर्मा ने वनडे में हासिल किया पहला 5 विकेट हॉल (PIC credit - @BCCIWomen/X)

IND W vs ZIM W, Vaishnavi Sharma: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने बुधवार (28 अक्टूबर) को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में इतिहास रच दिया. वडोदरा में खेले जा रहे इस वनडे मुकाबले में वैष्णवी ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट हॉल अपने नाम किए. वैष्णवी की घातक गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे की टीम टिक नहीं सकी और 39.5 ओवर में 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. वहीं, वैष्णवी महिला वनडे क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.

विज्ञापन

वैष्णवी शर्मा ने 5 विकेट हॉल लेकर रचा इतिहास

20 साल की वैष्णवी शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 10 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट झटके. वैष्णवी ने मैच के पहले ही ओवर की पहली गेंद पर बिलव्ड बिज़ा को आउट कर अपना खाता खोला. इसके बाद उन्होंने मैच के चौथे ओवर में मोडेस्टर मुपाचिकवा, 7वें ओवर में चिएद्ज़ा धुरुरू, 8वें ओवर में मिशेल मावुंगा और 10वें ओवर में न्याशा ग्वानज़ुरा को पवेलियन भेजा. इस तरह उन्होंने शुरुआती 10 ओवरों में ही जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. वैष्णवी के अलावा, क्रांति गौड़ और सायाली सतघरे ने 2-2 विकेट चटकाए और जिम्बाब्वे की टीम 39.5 ओवर में 131 रन बनाकर ढेर हो गई.

विज्ञापन

फरवरी 2026 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाली वैष्णवी के करियर का यह पहला 5 विकेट हॉल है. उन्होंने सिर्फ 20 साल और 314 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है. इसी के साथ वैष्णवी महिला ODI क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बन गईं. इस मामले में उन्होंने क्रांति गौड़ को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2025 में 21 साल 345 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर-ले-स्ट्रीट में 6/52 का आंकड़ा दर्ज किया था.

ये भी पढ़ें- ‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव सूर्यवंशी को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?

विज्ञापन

दीप्ति शर्मा ODI में 5 विकेट हॉल लेने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय

हालांकि, महिला वनडे क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय गेंदबाज का रिकॉर्ड अभी भी दीप्ति शर्मा के नाम है. दीप्ति ने 19 फरवरी 2016 को रांची में श्रीलंका के खिलाफ 9.2 ओवर में 20 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे. उस समय दीप्ति की उम्र 18 साल और 179 दिन थी. वहीं, महिला वनडे क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 5 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान की साजिदा शाह के नाम दर्ज है. उन्होंने 21 जुलाई 2003 को एम्स्टर्डम में जापान के खिलाफ महज 15 साल और 168 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था. साजिदा ने उस मुकाबले में 8 ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे.

महिला वनडे में 5 विकेट लेने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय

खिलाड़ीओवररनविकेटआयुविपक्षमैदानतारीख
दीप्ति शर्मा9.220618 वर्ष, 179 दिनश्रीलंकारांची19 फरवरी, 2016
वैष्णवी शर्मा10.039520 वर्ष, 314 दिनजिम्बाब्वेवडोदरा28 अक्टूबर, 2026
क्रांति गौड़9.552621 वर्ष, 345 दिनइंगलैंडचेस्टर ली स्ट्रीट22 जुलाई, 2025
नूशिन अल खदीर6.514521 वर्ष, 348 दिनइंगलैंडलिंकन27 जनवरी, 2003
झूलन गोस्वामी10.016523 वर्ष, 12 दिनइंगलैंडसिलचर7 दिसंबर, 2005

ये भी पढ़ें- Ranji Trophy में मुशीर खान का बड़ा कारनामा, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ