DA Hike 2026: दिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी, मोदी कैबिनेट ने 10016 करोड़ रुपये को दी मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली, जिसमें से एक महंगाई भत्ता भी था. केंद्र सकार ने महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए 10,016 करोड़ रुपये के भत्ते को मंजूरी दे दी है.

PM modi image

केंद्र सकार ने महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए 10,016 करोड़ रुपये के भत्ते को मंजूरी दे दी है. (Photo: ANI)

DA Hike News: दिवाली से ठीक पहले मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली, जिसमें से एक महंगाई भत्ता भी था. केंद्र सकार ने महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए 10,016 करोड़ रुपये के भत्ते को मंजूरी दे दी है. सरकार के इस फैसले के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 60 से 63 फीसदी हो चुका है. हालांकि सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर बड़ा असर पड़ेगा.

विज्ञापन

बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई, 2026 से लागू माना जाएगा, इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होने से उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी. आपको बता दें कि महंगाई भत्ता सरकार अपने कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत के लिए देती है. यह पैसा कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का एक फिक्स प्रतिशत होता है.

विज्ञापन

किन-किन फैसलों पर लगी कैबिनेट की मुहर?

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, आज कैबिनेट ने चार बड़े फैसले लिए हैं. इनमें से दो फैसले हमारे देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को काफी मजबूत करेंगे. इनसे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने से अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी. खास तौर पर, आज कंटेनर बनाने के एक कार्यक्रम को मंजूरी दी गई है.

विज्ञापन

खेल का सामान बनाने की योजना को भी मंजूरी

अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट ने खेल का सामान बनाने की एक योजना को भी मंजूरी दी है… तीसरी पहल हमारे ग्रामीण इलाकों में क्षमता निर्माण पर केंद्रित है. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि विकास स्थानीय योजना के जरिए हो, स्थानीय समस्याओं का समाधान करे और स्थानीय संसाधनों का इस्तेमाल करे… यह तीसरी पहल, ‘प्रधानमंत्री विकसित ग्राम योजना’, कुछ अलग है. इसे जमीनी स्तर की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

विज्ञापन

अंत में, चौथा फैसला प्रधानमंत्री की ओर से 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों के लिए दिवाली का तोहफा है, जिसके तहत उनके महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की गई है. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज कैबिनेट द्वारा लिए गए ये चार प्रमुख फैसले हैं.’

लाखों लोगों के लिए गेम चेंजर फैसले को भी मंजूरी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘आज दी गई तीसरी मंजूरी बेहद महत्वपूर्ण है. यह देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए गेम चेंजर साबित होगी. विकसित ग्राम स्वराज योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर क्षमता विकसित करना, स्थानीय संसाधनों और चुनौतियों की पहचान करना तथा क्षेत्र की जरूरतों, संसाधनों और उपलब्ध क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार करना है.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘यह पहल सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता, जवाबदेही और स्थानीय स्वशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी. यह पांच साल की योजना है, जिसके लिए 7,395 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है. इस योजना को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा. इसके दायरे में लगभग 2.78 लाख ग्रामीण स्थानीय निकाय आएंगे. उन्होंने आगे कहा कि कई आदिवासी क्षेत्रों में पारंपरिक स्थानीय निकाय मौजूद हैं. इस योजना को उन निकायों में भी लागू किया जाएगा.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ