नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। प्रधानमंत्री आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर तमाम लोग उन्हें जन्म दिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री आज चार अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे और संबोधित करेंगे देंगे।
अभी पढ़ें – पीएम मोदी को दिए गए 1,200 स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी आज से, जानें बोली लगाने का तरीका
सबसे पहले पीएम शनिवार को ही नामीबिया से 8 चीतों के भारत आने के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। फिर प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश में स्वयं सहायता समूहों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद विश्वकर्मा जयंती के मौके पर आईटीआई के छात्रों के पहले दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करेंगे। फिर शाम में पीएम नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी का भी शुभारंभ करते हुए अपने विचार रखेंगे।
वहीं इस मौके पर आज से बीजेपी ‘सेवा’ अभियान के तहत सभी जिलों में ‘अनेकता में एकता’ उत्सवों का आयोजन करने जा रही । ये अभियान प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन शुरू होकर दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर समाप्त होगा।
इस दौरान बीजेपी रक्तदान शिविर, स्वच्छता शिविर, दलित कॉलोनियों में सेवा कार्य जैसे कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसके साथ ही बीजेपी युवामोर्चा के कार्यकर्ता इस दौरान लोगों के बीच जाकर केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ ही बीजेपी किसान मोर्चा लोगों को खेती और कृषि क्षेत्र में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देगी।
अभी पढ़ें – चीतों को कूनो अभ्यारण्य में छोड़ने के बाद पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के पिछले जन्मदिन पर कोरोना वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बना था। इस दिन एक दिन में सबसे ज्यादा 2.5 करोड़ कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए थे। इसके लिए बीजेपी ने देशभर में गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचकर लोगों को वैक्सीन के लिए प्रेरित किया था। इतना ही नहीं इसके लिए स्पेशल कैंपों का भी आयोजन किया गया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
टोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
35 mins agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
1 hr agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 hr agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
1 hr agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
2 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
3 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
3 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
4 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
5 hrs agoLIVE: युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड, रैली में नहीं लिया था हिस्सा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines