IND vs NZ: अंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक, पहले वनडे में न्यूजीलैंड को किया परेशान

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज खत्म हो गई है. आज से 5 मैचों की वनडे सीरीज भी शुरू हो गई है. जिसका पहला मुकाबला ईडन पार्क ऑकलैंड में खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अंशुल कंबोज ने कमाल किया है.

Anshul Kamboj

Anshul Kamboj ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बरपाया कहर (Pic Credit- PTI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया. जिसमें तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अंशुल कंबोज का नाम भी शामिल था. इंटरनेशनल क्रिकेट में कंबोज ने बहुत ही धमाकेदार कमबैक किया है. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवरों में 185 रन ही बना सकी. 

विज्ञापन

अंशुल कंबोज ने किया कमाल का प्रदर्शन  

वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच में अंशुल कंबोज को वनडे डेब्यू करने का मौका मिला. जिसमें उन्होंने 9 ओवरों में ही बिना विकेट लिए 82 रन लुटा दिए थे. जिसके कारण ही उनके ऊपर बड़े सवाल भी उठे थे. लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उन्हें तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर बैक किया. जिसके कारण ही अब न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने कमबैक किया है. पहले वनडे मुकाबले में कंबोज ने 10 ओवरों में सिर्फ 2.2 की बेहद शानदार इकॉनमी रेट से 22 रन ही दिए. 

विज्ञापन

इस दौरान कंबोज ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर और ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को पवेलियन भेजा. इसी कारण कंबोज का ओवरऑल रिकॉर्ड भी अच्छा हो गया है. कंबोज ने वनडे में अभी तक 2 मैच में 5.47 की इकॉनमी रेट से 104 रन दिए हैं. इस दौरान 52 की औसत से 2 विकेट हासिल किए हैं. कंबोज के खिलाफ इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को बहुत ज्यादा परेशानी आई. जिसके कारण ही वो उन्हें बहुत संभल कर खेल रहे थे. किसी भी कीवी बल्लेबाज ने उनके गेंदबाजी पर अटैक नहीं किया. 

टीम इंडिया को मिला 186 रनों का लक्ष्य  

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. विल यंग और हेनरी निकोल्स सिर्फ 9-9 रन ही बना सकी. दूसरे सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने 38 अहम रन जोड़े. इसके अलावा डेरिल मिचेल ने भी 28 रन बनाए. शानदार फॉर्म में चल रहे ग्लेन फिलिप्स ने भी 30 रन बनाए. इसके अलावा विकेटकीपर टॉम लॉथम और कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी बल्ले के साथ बहुत ज्यादा निराश किया है. 

विज्ञापन

अंत में हालांकि न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने नाबाद 15 रन बनाए, तो वहीं ब्लेयर टिकनर ने भी 23 गेंदों में 34 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवरों में 185 रन ही बना सकी. टीम इंडिया के लिए कंबोज के अलावा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 10 ओवरों में 70 रन देकर 4 विकेट झटके. इसके अलावा गूरनूर बरार को भी 9.2 ओवरों में 3 सफलता मिली. बरार ने इस दौरान 44 रन दिए. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ