Diwali Celebration: पटाखों के बिना कैसे मनाएं दिवाली का त्योहार? दोस्तों और परिवार के साथ कैसे करें इंजॉय

क्या आप भी बिना पटाखों के दिवाली मनाना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं कुछ बेहतरीन तरीके.

Diwali Celebration
1 / 6
बिना पटाखों के कैसे मनाएं दिवाली? (Image: AI)

दिवाली का त्योहार आते ही घरों में रौनक बढ़ जाती है. हर तरफ पटाखों की गूंज सुनाई देती है, लेकिन अगर इस बार आप दिवाली बिना पटाखों के मनाना चाहते हैं, तो आइए आपको बताएं कैसे आप इस त्योहार को इंजॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन

परिवार के साथ बनाएं रंगोली

परिवार के साथ बनाएं रंगोली2 / 6

दिवाली पर रंगोली बनाने की परंपरा काफी पुरानी है. इस बार रंगोली को सिर्फ एक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनाने के बजाय परिवार के सभी लोगों को इसमें शामिल करें. बच्चे अपनी पसंद के रंग चुन सकते हैं और बड़े खूबसूरत डिजाइन बनाने में मदद कर सकते हैं. फूलों, रंगों और दीयों से बनी रंगोली घर की खूबसूरती बढ़ा देगी और त्योहार यादगार बनेगा.

विज्ञापन

घर पर रखें गेम नाइट

घर पर रखें गेम नाइट3 / 6

दिवाली की शाम को यादगार बनाने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ गेम नाइट रख सकते हैं. इसके लिए अंताक्षरी, डंब शराड्स, तंबोला, कार्ड गेम या पहेलियों जैसे खेल चुनें. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इसमें हिस्सा ले सकता है, इससे त्योहार पर हंसी-मजाक और मस्ती का माहौल बना रहेगा.

मिलकर तैयार करें दिवाली की स्पेशल डिश

मिलकर तैयार करें दिवाली की स्पेशल डिश4 / 6

त्योहार का मजा स्वादिष्ट खाने के बिना अधूरा लगता है. ऐसे में परिवार के सभी सदस्य मिलकर घर पर मिठाइयां, नमकीन या अपनी पसंद के पकवान तैयार कर सकते हैं. कोई मिठाई बनाने में मदद करे तो कोई स्नैक्स तैयार करे. इस तरह किचन में भी रौनक रहेगी और सभी को साथ मिलकर कुछ नया करने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

दोस्तों के साथ रखें मूवी या म्यूजिक नाइट

दोस्तों के साथ रखें मूवी या म्यूजिक नाइट5 / 6

अगर आप घर पर ही दिवाली का मजा लेना चाहते हैं, तो दोस्तों के साथ मूवी नाइट प्लान कर सकते हैं. कोई पसंदीदा कॉमेडी फिल्म लगाएं या पुराने गानों की प्लेलिस्ट तैयार करें. इसके साथ पॉपकॉर्न, स्नैक्स और चाय का इंतजाम करें और बिना पटाखों के शाम का मजा लें.

जरूरतमंदों के साथ बांटें त्योहार की खुशियां

जरूरतमंदों के साथ बांटें त्योहार की खुशियां6 / 6

दिवाली खुशियां बांटने का त्योहार है, इस मौके पर जरूरतमंद लोगों की मदद करके भी त्योहार को खास बनाया जा सकता है. परिवार के साथ मिलकर मिठाइयां, कपड़े, खाने का सामान या जरूरी चीजें बांटें. बच्चों को भी इस पहल में शामिल करें, ताकि वे समझ सकें कि त्योहार की असली खुशी दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने में है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: अलमारी में रखे पुराने दुपट्टे आएंगे बहुत काम, दिवाली पर घर सजाने के लिए अपनाएं ये क्रिएटिव टिप्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन