---विज्ञापन---

देश angle-right

नीतीश कुमार का सपना पूरा! लोकसभा-विधानसभा, विधान परिषद के बाद अब राज्यसभा की पारी का हुआ आगाज

सालों से बिहार की सत्ता संभालने वाले नीतीश कुमार ने अब राज्य सभा के सदस्य के रूप में शपथ ले ली है। बिहार विधान परिषद से नीतीश कुमार पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---खबर नीचे जारी है---

बिहार के नीतीश कुमार अब दिल्ली के हो गए हैं। सालों से बिहार की सत्ता संभालने वाले नीतीश कुमार ने अब राज्य सभा के सदस्य के रूप में शपथ ले ली है। बिहार विधान परिषद से नीतीश कुमार पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। राज्य सभा जाना नीतीश कुमार का सपना था। ऐसा नीतीश कुमार ने खुद कहा था।

बिहार छोड़कर राज्य सभा जाने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा था कि संसद के दोनों और राज्य के दोनों सदनों में सदस्य रहना उनका सपना था। अब तक नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद, विधान सभा और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। केवल राज्य सभा बचा था। अब माना जा सकता है कि राज्य सभा में आने के बाद नीतीश कुमार का सपना पूरा हो चुका है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सदस्य, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया नॉमिनेट

बता दें कि करीब 6 महीने पहले बिहार चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था। 243 विधान सभा सीटों में एनडीए ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 202 सीटें जीतीं थीं। भाजपा ने 89, जेडीयू ने 85 सीटों पर जीत हासिल की थी। नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

---खबर नीचे जारी है---

पिछले महीने नीतीश कुमार ने राज्य सभा जाने का फैसला लिया था। इससे पूरे प्रदेश की राजनीति में हलचल आ गई थी। आरजेडी जैसे विपक्ष समेत खुद की पार्टी जेडीयू को नीतीश का फैसला समझ नहीं आया था। यहां तक की फैसले के विरोध में जेडीयू नेता धरने पर बैठ गए। तब नीतीश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपनी इच्छा बताई थी। अब नीतीश के दिल्ली आने के बाद से बिहार में सीएम के लिए नाम अभी भी सवाल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: बिहार में नए कैप्टन होंगे सम्राट चौधरी? नीतीश कुमार कल राज्यसभा की लेंगे शपथ

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 10, 2026 12:20 PM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola