मौसम का सितम नहीं झेल पाएंगे भारत के ये शहर! दुनिया के टॉप 20 'डेंजर' सिटी में शामिल है नाम

भारत में कुछ शहर ऐसे भी हैं, जो मौसम की मार झेलने में उतने सक्षम नहीं हैं. दुनिया के कुछ सबसे बड़े शहरों का एक नए विश्लेषण से इस बात का पता चला है, जो काफी चिंताजनक है.

Weather Alert

दुनिया के टॉप 20 'डेंजर' सिटी में शामिल है भारत के ये शहर (Photo: AI)

भारत में कुछ शहर ऐसे भी हैं, जो मौसम की मार झेलने में उतने काबिल नहीं हैं. दुनिया के कुछ सबसे बड़े शहरों का एक नए विश्लेषण से इस बात का पता चला है, जो काफी चिंताजनक है. क्लाइमेट इंटेलिजेंस कंपनी AlphaGeo के एक ग्लोबल असेसमेंट के मुताबिक, दुनिया के सबसे ज्यादा क्लाइमेट रिस्क वाले 6 शहरों में भारत के दो सबसे बड़े शहरों का नाम शामिल है.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन फैक्टर्स पर फोकस?

मार्च 2026 में ये रिपोर्ट जारी हुई थी, जिसमें क्लाइमेट रिस्क एंड रेजिलिएंस इंडेक्स का इस्तेमाल करके दुनियाभर के 72 बड़े शहरों का एनालिसिस किया गया था. इसमें भीषण गर्मी, बाढ़, सूखा और फॉरेस्ट फायर जैसे खतरों पर फोकस रखा गया था. इन फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए ये पता लगाया गया कि मौजूदा बचाव के उपाय उस जोखिम को कितना कम करते हैं. AlphaGeo के विश्लेषण में सबसे ज्यादा जोखिम वाले बड़े शहरों को ‘रेजिलिएंस-एडजस्टेड रिस्क’ (RAJ) के पैमाने के आधार पर रैंक किया गया. AlphaGeo का RAJ स्कोर उस क्लाइमेट रिस्क को दिखाता है जो रेस्क्यू के तरीकों को ध्यान में रखने के बाद भी बना रहता है.

किस शहर की हालत सबसे खराब?

इस लिस्ट के मुताबिक, भारत के शहरों में सबसे बुरी हालत अहमदाबाद की है. पाकिस्तान के हैदराबाद और भारत के अहमदाबाद दोनों का RAJ स्कोर एक जैसा है. दोनों शहरों के 41 अंक मिले हैं. वहीं कोलकाता 35 के स्कोर के साथ छठे नंबर पर है. इसके अलावा, बैंगलोर 12वें और चेन्नई 15वें नंबर पर है. रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद, हैदराबाद और कोलकाता के अलावा सबसे ज्यादा डेंजर जोन में मुल्तान, ढाका और लाहौर शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ