मौत बनकर दौड़ रहा था ट्रक! गोंदिया में SUV को मारी जोरदार टक्कर, 6 की मौत

महाराष्ट्र के गोंदिया में तेज रफ्तार ट्रक और SUV की टक्कर में 3 साल के बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं. सभी मध्य प्रदेश के प्रवासी मजदूर थे.

मौत बनकर दौड़ रहा था ट्रक! गोंदिया में SUV को मारी जोरदार टक्कर, 6 की मौत

गोंदिया के नागरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही SUV को टक्कर मार दी, जिसमें 3 साल के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई और सात घायल हुए. (Image- AI Generated)

महाराष्ट्र के एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें एक मासूम समेत कई लोगों की मौत हो गई है. मामला यह है कि राज्य के गोंदिया जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) की एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें एक तीन वर्षीय समेत छह लोगों की मौत हो गई एवं सात लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

काम के लिए तेलंगाना जा रहे थे

पुलिस ने इसकी मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी लोग मध्यप्रदेश के प्रवासी मजदूर थे और तेलंगाना के करीमनगर काम के लिए जा रहे थे. गोंदिया ग्रामीण पुलिस के निरीक्षक वैभव पवार ने जानकारी दी कि यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर नागरा गांव के पास सोमवार रात को हुआ था. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक मोहसिन खान (32 वर्षीय) ने सामने से आ रही एसयूवी को टक्कर मार दी, ट्रक चालक गोंदिया का निवासी है.

विज्ञापन

पुलिस निरीक्षक वैभव पवार ने बताया कि सभी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाल गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छह लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और सात अन्य घायलों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

मरने वालों की पहचान रूपसेन तेजलाल सत्याकार (35), ज्योति रूपसेन सत्याकार (32) , संतोष मात्रे (38), सुशीला मात्रे (35), रूपसेन तेजलाल सत्याकार (35), ज्योति रूपसेन सत्याकार (32) और तीन वर्षीय आरुष मात्रे के रूप में हुई है. ये सभी मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले की किरनापुर तहसील के रहने वाले थे.
ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 281 धारा और मोटर वहां अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ