BRICS से पहले दिल्ली में PM मोदी-पुतिन की होगी मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा?

दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी. क्रेमलिन के अनुसार, इस बैठक के एजेंडे में Su-57 लड़ाकू विमानों की बिक्री के साथ-साथ व्यापार और आर्थिक सहयोग का मुद्दा प्रमुखता से शामिल है.

PM Modi Vladimir Putin Meeting, BRICS Summit Delhi, Su-57 Fighter Jet India, India Russia Bilateral Talks, Kremlin Dmitry Peskov

पीएम मोदी की राष्ट्रपति पुतिन से होगी मुलाकात (Photo: X)

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को आयोजित हो रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से ठीक पहले 11 सितंबर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक होगी. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को इस मुलाकात की आधिकारिक पुष्टि की है. इस हाईलेवल मीटिंग का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु रूस के अत्याधुनिक पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान Su-57 की भारत को संभावित बिक्री का प्रस्ताव है.

दिमित्री पेसकोव के मुताबिक, बैठक के औपचारिक एजेंडे में Su-57 फाइटर जेट की डील के साथ-साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग को रफ्तार देना शामिल है. हालांकि, लड़ाकू विमान को लेकर क्रेमलिन के इस बयान पर भारत सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. इसके अलावा, रूसी कच्चे तेल की खरीद को लेकर अमेरिका द्वारा 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने के प्रस्ताव पर भी पेसकोव ने बयान दिया और इसे पूरी तरह “अवैध और अस्वीकार्य” बताया.

विज्ञापन

ग्लोबल साउथ की आवाज, AI और मजबूत सप्लाई चेन… ब्रिक्स समिट में भारत के वो 7 बड़े एजेंडे जो बदलेंगे दुनिया

भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स का मंच

भारत ने 1 जनवरी को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली थी. 12 और 13 सितंबर को प्रगति मैदान के भारत मंडपम में शिखर सम्मेलन का मुख्य आयोजन होगा, जिसकी मेजबानी पीएम मोदी करेंगे. बैठक में पुतिन के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित कई वैश्विक नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है.

शांति और कूटनीति पर भारत का जोर

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की हालिया मुलाकात बिश्केक में आयोजित एससीओ (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी. उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने साफ शब्दों में कहा था कि “युद्ध से कभी समाधान नहीं निकलता, गांधी और बुद्ध की धरती का संदेश हमेशा शांति का रहा है.” उम्मीद है कि शुक्रवार को होने वाली इस बैठक में रक्षा और व्यापारिक समझौतों के साथ-साथ वैश्विक शांति के प्रयासों पर भी दोनों नेताओं के बीच गहरी चर्चा होगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ