बिहार में नए कैप्टन होंगे सम्राट चौधरी? नीतीश कुमार कल राज्यसभा की लेंगे शपथ

बिहार में नए कैप्टन पर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। सूत्रों ने नए सीएम के नाम का खुलासा कर दिया है। रेस में चल रहे नामों में सबसे बड़ा नाम निकलकर सामने आया है। पढ़िए बिहार से ऋषिकेश कुमार की रिपोर्ट।

new Chief Minister of Bihar (1)

बिहार में नई सरकार बनने का प्रयास अंतिम ओर पर है। नीतीश कुमार पहले ही विधान परिषद से इस्तीफा दे चुके हैं। अब नीतीश कुमार राज्य सभा में सदस्य पद की शपथ लेंगे। इसी बीच बिहार में नया कैप्टन तय हो गया है। सूत्रों ने बताया कि बिहार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बिहार ने नए सीएम होंगे।

विज्ञापन

पिछले महीने सीएम नीतीश कुमार ने राज्य सभा जाने की इच्छा जताकर बिहार की राजनीति को हिला दिया था। नीतीश ने राज्यसभा के लिए नामाकंन भी कर दिया। इसकी वजह से नीतीश कुमार को बड़ा विरोध झेलना पड़ा था। जेडीयू समेत विपक्ष ने भी नीतीश के इस कदम को बीजेपी के दबाव का बताया था।

विज्ञापन

नीतीश के बाद उनके बेटे निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनने की चर्चा तेज हो गई थी। लेकिन सूत्रों का कहना है कि निशांत कुमार डिप्टी पद की शपथ नहीं लेंगे।

विज्ञापन

बिहार में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन खबरें हैं कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे और उसके बाद नए मुख्यमंत्री की घोषणा हो सकती है। माना जा रहा है कि बीजेपी से ही नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ