16 साल के छात्र को टीचर ने मारा मुक्का, आंख में जम गया खून का थक्का; फिर धमकी भी दी

कर्नाटक के मैसूर में 16 साल के छात्र से टीचर पर मारपीट का आरोप लगा है. परिवार के मुताबिक, टीचर ने आंख पर मुक्का मारा, जिससे खून का थक्का जम गया. पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

16 साल के छात्र को टीचर ने मारा मुक्का, आंख में जम गया खून का थक्का; फिर धमकी भी दी

मैसूर में टीचर पर 16 साल के छात्र की आंख पर मुक्का मारने का आरोप, परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया. (Image- AI Generated)

विज्ञापन

कर्नाटक के मैसूर में एक स्कूल टीचर पर 16 साल के छात्र के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. परिवार की शिकायत के मुताबिक, टीचर ने छात्र की आंख पर मुक्का मार दिया. चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी आंख के पास खून का जम गया. घटना के बाद छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि छात्र अब खतरे से बाहर है.

छात्र की पहचान रेहान शरीफ के तौर पर हुई है. परिवार का आरोप है कि टीचर ने किसी बात को लेकर रेहान के साथ मारपीट की. परिवार के मुताबिक, छात्र से कहा गया कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया, तो उसे ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) देकर स्कूल से निकाल दिया जाएगा.

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद रेहान के पिता वसीम शरीफ ने पुलिस से टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मारपीट की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है. फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है.

इसी तरह 20 अगस्त को एक मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आया था, जिसमें दो छात्राओं के बीच विवाद को लेकर शिक्षक ने एक छात्रा को इतना पीटा कि छात्रा की 10 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसके बाद प्रशासन ने शिक्षक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सभी दोषियों को निलंबित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ