Live Updates
लोकसभा के लिए BJP उम्मीदवारों की 5 वीं लिस्ट जारी
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP ने अपनी की उम्मीदवारों की 5 वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 111 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।
BJP में शामिल हुए रणजीत चौटाला
रनिया से निर्दलीय विधायक व हरियाणा सरकार में बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत चौटाला बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार बीजेपी रणजीत चौटाला को हिसार लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है।
BJP में शामिल हुए नवीन जिंदल
कारोबारी और कांग्रेस नेता नवीन जिंदल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बता दें नवीन साल 2004 और 2014 में कांग्रेस की टिकट पर कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद रहे थे।
https://twitter.com/ANI/status/1771912583995363813
विधायक राजू परवे शिवसेना में शामिल
महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी से उमरेड विधानसभा से विधायक राजू परवे ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और अजित पवार की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए।
अली अशरफ फातमी RJD में शामिल
अली अशरफ फातमी ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। बताया जा रहा है कि पार्टी उन्हें मधुबनी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बना सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं
पीएम मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।
पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद्र के खिलाफ FIR
कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद्र येदियुरप्पा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। उनके खिलाफ चित्रदुर्ग इलाके में आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है।
Reels बना रही महिला की चेन झपटी
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक महिला सड़क पर रील बना रही थी। तभी बाइक सवार एक बदमाश ने उसकी चेन झपट ली और फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
https://twitter.com/ANI/status/1771829266688209192
नरेला में भीषण अग्निकांड
दिल्ली के नरेला में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची हैं।
अनुराग ठाकुर की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कांग्रेस और INDIA गठबंधन के खिलाफ भाजपा के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
बसपा के 16 प्रत्याशियों की सूची
जदयू ने इन नेताओं का टिकट काटा
काराकाट - महाबली सिंह का टिकट कट गया है, क्योंकि यह सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को चली गई।
गया- विजय मांझी का टिकट कट गया है, क्योंकि यह सीट जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को मिली है।
सीतामढ़ी - सुनिल कुमार पिंटू का टिकट कट गया है। उनकी जगह पर दिनेश चंद्र ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है।
सिवान- कविता सिंह का नाम कट गया है, उनकी जगह पर राजलक्ष्मी कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है।
जदयू ने 4 नए चेहरों को चुनावी रण में उतारा
शिवहर- लवली आनंद
सीतामढ़ी- देवेश चंद्र ठाकुर
सिवान- राजलक्ष्मी कुशवाहा
किशनगंज- मास्टर मुजाही
जदयू ने इन लोगों को दिया टिकट
भागलपुर- अजय कुमार मंडल (मंडल जाति)
बांका- गिरधारी यादव (यादव जाति)
गोपालगंज- डॉ. आलोक कुमार सुमन (हरिजन)
जहानाबाद- चंद्रेश्वर चंद्रवंशी (अति पिछड़ा)
झंझारपुर- रामप्रीत मंडल (अतिपिछड़ा)
कटिहार- दुलालचंद गोस्वामी
मधेपुरा- दिनेशचंद्र यादव
मुंगेर- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
नालंदा- कौशलेंद्र
पूर्णिया- संतोष कुशवाहा
सुपौल- दिलेश्वर कामत
वाल्मीकिनगर- सुनील कुमार (कुशवाहा)
नीतीश कुमार की जदयू ने जारी की सूची
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जेडीयू ने 11 पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को टिकट दिया है। 3 टिकट सवर्ण जाति को दिए हैं। एक अल्पसंख्यक और एक हरिजन जाति को टिकट दिया गया है।
इलेक्टोरल बॉन्ड पर AAP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
शराब घोटाला केस में ED के सरकारी गवाह बने शरद रेड्डी, इलेक्टोरल बॉन्ड और भाजपा पर दिल्ली सरकार में आप के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
देश के पूर्व वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार भदौरिया ने आज भाजपा जॉइन कर ली। उन्हें दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
ED की हिरासत से केजरीवाल का आदेश
आतिशी मार्लेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस
अरविंद केजरीवाल ने आज ED की कस्टडी से एक आदेश जारी किया, जिसे मंत्री आतिशी मार्लेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पढ़कर सुनाया। इस दौरान वे भावुक भी हो गई थीं।
INDIA गठबंधन की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस
कांग्रेस और INDIA गठबंधन ने अरविंद केजरीवाल का साथ देने का ऐलान किया है। इसी संदर्भ में आज INDIA गठबंधन की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रही है, जिसका सीधा कनेक्शन अरविंद केजरीवाल और उनसे जुड़े मामले से है।
तेजस्वी यादव जाएंगे दिल्ली
बिहार से RJD नेता तेजस्वी यादव आज पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली में तेजस्वी कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। सीट शेयरिंग पर अंतिम मुहर लगेगी। RJD कांग्रेस को 6 सीटें ऑफर कर रहा है, जबकि कांग्रेस कम से कम 9 सीटों की मांग कर रही है।
आज अरविंद केजरीवाल से पूछताछ
आज ED के कविता और अरविंद केजरीवाल को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। मोबाइल का डेटा क्यों डिलीट किया गया? जो फोरेंसिक रिपोर्ट आई थी, उसको के कविता के सामने रखकर सवाल पूछे जाएंगे। दोनों से एक ही जैसे सवाल अलग-अलग बैठाकर किए जाएंगे। दिए गए जवाबों में विरोधाभास मिलने पर दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। ED की जांच में सामने आया था कि के कविता के जरिए आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं तक 100 करोड़ रुपये पहुंचे थे, जिनका इस्तेमाल चुनाव के दौरान हुआ था।
दिल्ली पुलिस ने जब्त किया 3 करोड़ कैश
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली कैंट इलाके से 3 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे 3 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह पैसा शाहदरा के स्क्रैप डीलर का है। तीनों आरोपी पैसा गुरुग्राम से लेकर आए थे और करोल बाग में किसी को डिलीवर करना था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सौंप दिया है। अब IT इस मामले की जांच कर रहा है कि पैसा किस से लेकर आए थे और करोलबाग में किसे देना था? कहीं इस पैसे का इस्तेमाल इलेक्शन में तो नही होना था?
AAP का विरोध प्रदर्शन
मैं भी केजरीवाल...बैनर के साथ दिल्ली में ITO मेट्रो स्टेशन पर AAP वर्करों ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारेबाजी की।
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार को बचाने के चक्कर में ट्रक हादसे का शिकार हुआ। ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक मारी और उसमें लदी लोहे की छड़ें केबिन में घुस गया, जिससे ड्राइवर बुरी तरह फंस गया। हादसा वीआईपी चौक पर हुआ। पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर ट्रक चालक को सकुशल निकाला बाहर। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कटर से ट्रक का केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला गया। ड्राइवर जमशेदपुर से पूना जा रहा था।
अहमदाबाद में भीषण अग्निकांड
शनिवार देररात गुजरात के अहमदाबाद में एक मॉल में भीषण आग लग गई। आग को फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू कर लिया, वहीं इस हादसे में अभी तक किसी भी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है।
राष्ट्रपति-गवर्नर के खिलाफ याचिका
केरल के मंत्री पी राजीव ने राष्ट्रपति, गवर्नर, केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीत कोर्ट में याचिका दायर की है। आरोपी बिल पेंडिंग रखने का है। मंत्री का कहना है कि केरल के 4 बिल पेंडिंग हैं, जिन्हें मंजूरी नहीं दी जा रही। बिना कारण बताए असंवैधानिक करार दिया गया है।
कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी सूची
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 46 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। लिस्ट में दिग्विजय सिंह, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, इमरान मसूद, वीरेंद्र रावत, दानिश अली आदि का नाम शामिल है।
जेल से सरकार चला रहे केजरीवाल
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चला रहे हैं। आज ED की कस्टडी से ही उनका पहला आदेश जारी हुआ। केजरीवाल ने जल मंत्रालय को लेकर ऑर्डर जारी किया है। एक नोट के जरिए जल मंत्री को आदेश दिए हैं। मंत्री आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आदेश के बारे में बताएंगी।
ईसाई समुदाय ने मनाया पाम संडे
आज देशभर में क्रिश्चियन कम्युनिटी के लोग पाम संडे मना रहे है। केरल के तिरुवंतपुरम में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी हिस्सा लिया। प्रभु यीशु मसीह ने अपने शिष्यों के साथ येरूशलम नगर में इसी दिन एंट्री की थी। उसी मौके की याद में पाम संडे मनाया जाता है।
सिलिगुड़ी में भीषण आग
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भारत-नेपाल सीमा के पास पानी की टंकी बाजार में 13 दुकानों में भीषण आग लग गई। हादसे में सभी दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन इस अग्निकांड में दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
भूकंप के झटकों से दहला देश
पापुआ न्यू गिनी की धरती रविवार सुबह भूकंप के झटकों से डोल गई। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 रहीं और इसका केंद्र धरती से 10 किलोमीटर नीचे रहा। हालांकि अभी भूकंप से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन देश में दहशत का माहौल बना हुआ है।
भाजपा उम्मीदवारों की सूची
आज भाजपा के लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की सूची जारी होने की संभावना है। शनिवार को देररात तक भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चलती रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देररात मीटिंग खत्म करने के बाद ही घर रवाना हुए।
News24 Breaking News Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP ने अपने उम्मीदवारों की 5 वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 111 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। आज अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता ने 70 विधानसभाओं में कैंडल मार्च किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका पापुआ न्यू गिनी में रविवार तड़के भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। IPL-2024 के 17वें सीजन के तीसरे दिन आज 2 मैच खेले गए। राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया। वहीं, दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में चल रहा है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 hr agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
2 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
3 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
3 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
4 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
5 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
5 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
6 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
7 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines