‘तांडव’ से लेकर ‘देवी’ तक..., कम समय में देख डालें ये 5 शॉर्ट फिल्में; कहानी देख आएगा मजा

आज हम आपके लिए 5 शॉर्ट मूवी लेकर आए हैं, जिसे देखने के लिए आपको 2 या तीन घंटे की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप इन फिल्मों को कुछ मिनटों ही पूरा कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इन मूवीज के बारे में.

Short Film
1 / 6
OTT पर देख डालें ये 5 शॉर्ट फिल्में (PIC-IMDb)

आपको भी ओटीटी पर फिल्में देखने का शौक है, लेकिन ज्यादा रनटाइम के कारण आप मूवी नहीं देख पाते हैं, तो आज हम आपको 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. इन फिल्मों को देखने के लिए आपको ज्यादा टाइम नहीं लगने वाला है. लेकिन इन फिल्मों की कहानी आपको कई हफ्तों तक याद रहने वाली है. इस लिस्ट में मनोज बाजपाई की ‘तांडव’ से लेकर कजोल की ‘देवी’ तक का नाम शामिल है.

विज्ञापन

देवी

देवी2 / 6

लिस्ट में पहला नाम साल 2020 में आई काजोल और श्रुति हासन की शॉर्ट मूवी 'देवी' का नाम शामिल है. इस मूवी को आप महज 13 मिनट में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते है. इस फिल्म का निर्देशन प्रियंका बनर्जी ने किया था. इस मूवी की कहानी 9 अलग-अलग उम्र, धर्म, वर्ग की महिलाओं की है, जो बलात्कार और यौन हिंसा की शिकार रह चुकी हैं.

विज्ञापन

चटनी

चटनी3 / 6

दूसरे स्थान पर साल 2016 में रिलीज हुई 'चटनी' (Chutney) का आता है, जो एक शॉर्ट मूवी है. यह मूवी 16 मिनट 50 सेकेंड की है, जिसे आप देख सकते हैं. इस मूवी की कहानी एक सीधी-साधी महिला के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसके पति की एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पोल खुल जाती है. इस मूवी को ज्योती कपूर दास के डायरेक्शन में तैयार किया गया है.

तांडव

तांडव4 / 6

तीसरे नंबर पर मनोज बाजपेयी स्टारर शॉर्ट फिल्म 'तांडव' का नाम काबिज है. इस शॉर्ट फिल्म को आप फ्री में यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. इस मूवी को आप महज 11 मिनट में पूरा कर सकते हैं. इस मूवी की कहानी एक पुलिस कॉन्स्टेबल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.

विज्ञापन

जूस

जूस5 / 6

चौथे स्थान पर अभिनेत्री शेफाली शाह की शॉर्ट मूवी 'जूस' का नाम आता है, जिसे 2017 में जारी किया गया था. इस मूवी को आप अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर देखने का प्लान बना सकते हैं. एक्ट्रेस की यह शॉर्ट मूवी 14 मिनट 40 सेकंड की है. यह शॉर्ट फिल्म आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देगी.

इंटीरियर कैफे नाइट

इंटीरियर कैफे नाइट6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की शॉर्ट फिल्म 'इंटीरियर कैफे नाइट' का नाम मौजूद है. इस मूवी को अधिराज बोस ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म प्यार, यादों और समय के साथ हुए बदलाव को बड़ी ही सादगी के साथ पेश किया है. अगर आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन