सर्दियां आने से पहले समेट लें गर्मियों के कपड़े, स्टोर करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

गर्मियों के कपड़ों को सही तरीके से रखना बहुत जरूरी है, ताकि अगले साल दोबारा इस्तेमाल किए जा सकें. इसलिए जल्दबाजी करने के बजाय इन आसान टिप्स को अपनाएं और अपने कपड़ों को लंबे समय तक स्टोर करके रखें. 

how to store summer clothes
1 / 6
अलमारी में कपड़ों को बिना धोए या फिर सुखाए बिल्कुल न रखें. Image Credit- AI

मौसम बदलने के साथ ही हमारी अलमारी में रखे कपड़ों की जरूरत भी बदलने लगती है. गर्मियों के हल्के सूती कपड़ों की जगह अब स्वेटर, जैकेट और गर्म कपड़े लेने लगते हैं. ऐसे में गर्मियों के कपड़ों को सही तरीके से रखना जरूरी है, ताकि अगले सीजन में उन्हें निकालने पर बदबू, नमी या फंगस जैसी परेशानियों का सामना न करना पड़े. अक्सर जल्दबाजी में हम कपड़ों को बिना धोए या ठीक से सुखाए अलमारी में रख देते हैं तो उसमें कीड़े लगने का खतरा बढ़ जाएगा.

विज्ञापन

कपड़ों को अच्छी तरह से धोएं 

कपड़ों को अच्छी तरह से धोएं 2 / 6

पसीने, धूल और बदबू की वजह से कपड़े खराब हो सकते हैं. इसलिए कपड़ों को उनके फैब्रिक के हिसाब से धोएं और सॉफ्ट कपड़ों के लिए माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें. इससे कपड़े बिल्कुल फ्रेश रहेंगे और अलगे साल बिना बदबू के निकलेंगे. इसे भी पढ़ें- अक्टूबर में बना रहे केरल घूमने का प्लान? पहाड़, बीच और बैकवाटर्स वाली इन 5 जगहों को करें लिस्ट में शामिल

विज्ञापन

कपड़ों को पूरी तरह सुखाएं

कपड़ों को पूरी तरह सुखाएं3 / 6

कपड़ों को धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह सुखाना न भूलें. कई बार नमी रह जाने की वजह से कपड़ों से फंगस और बदबू आने लगती है. इसलिए कपड़ों को एक से दो दिन धूप में अच्छी तरह से सुखाएं और फिर स्टोर करें.

स्टोरेज बॉक्स या बैग का इस्तेमाल करें

स्टोरेज बॉक्स या बैग का इस्तेमाल करें4 / 6

कपड़ों को स्टोर करने के लिए स्टोरेज बॉक्स, फैब्रिक बैग या कवर का इस्तेमाल करें. बॉक्स में कपड़े रखने से पहले यह धूल मिट्टी को चेक करें. अगर आप प्लास्टिक के डिब्बों का इस्तेमाल करते हैं तो कपड़ों को पूरी तरह सूखा रखें और उन्हें नम जगह पर न रखें.

विज्ञापन

सही जगह का करें चुनाव

सही जगह का करें चुनाव5 / 6

कपड़ों को धोने और सुखाने के बाद भी कीड़े लगने या बदबू आने की समस्या शुरू हो जाती है. ऐसा जगह में नमी होने की वजह से हो सकता है, क्योंकि नमी की वजह से कपड़ों से बदबू आती है.

किन बातों का रखें ध्यान? 

किन बातों का रखें ध्यान?  6 / 6

कपड़ों को रखने से पहले बटन, जिप और बाकी चीजों को चेक कर लें. साथ ही, स्टोरेज बॉक्स पर लेबल लगाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर कपड़े आसानी से मिल जाएं. इसे भी पढ़ें- कुकर में चावल बनाते समय हो गए चिपचिपे? फेंकें नहीं, इस आसान तरीके से करें ठीक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन