Team India

IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव, इंजरी ने बढ़ाई मुश्किलें

IND vs NZ: टीम इंडिया अभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल की रेस में नजर आ रही है. जिसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीतना होगा. जिसके लिए ही टीम में बड़ा बदलाव की भी तैयारी चल रही है.

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. जिसकी शुरुआत 19 नवंबर से होने वाली है. टीम इंडिया के लिए ये टेस्ट सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है. जिसके कारण ही इस सीरीज में टीम इंडिया पूरी तैयारी के साथ उतरना चाहती है. जिसके कारण ही टेस्ट टीम के ऐलान में भी बड़ा समय लिया जा रहा है. अब इसके पीछे का कारण भी साफ हो गया है. 3 खिलाड़ियों की इंजरी के कारण भारतीय टीम के चयनकर्ता भी फिलहाल दबाव में नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

टीम इंडिया के स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा फिलहाल पूरी तरह से फिट नहीं है. ये तीनों ही खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बहुत ही अहम है. जिसके कारण ही टीम इंडिया के चयनकर्ता फिलहाल उनकी फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अगर अक्टूबर महीने के अंत तक भी ये तीनों ही खिलाड़ी फिट नहीं होते हैं, तो टीम इंडिया को कुछ बड़े बदलाव करने होंगे. ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन को दोबारा टेस्ट टीम में मौका दिया जा सकता है. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा की जगह दोबारा मोहम्मद शमी को टेस्ट टीम में चांस मिल सकता है. इसके अलावा हर्षित राणा की जगह आकिब नबी या अंशुल कंबोज में से किसी एक को मौका मिल सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ