दूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने बंगाल के लिए पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की, लेकिन दूसरी पारी में वह बेअसर रहे. उन्हें केवल 1 विकेट ही मिला. हालांकि इसके बाद भी बंगाल ने दिल्ली के खिलाफ 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की.

मोहम्मद शमी/ Image Source: ANI

मोहम्मद शमी/ Image Source: ANI

भारतीय टीम से दूर चल रहे मोहम्मद शमी इन दिनों बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं. शमी ने पिछले सीजन रणजी में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने बंगाल के लिए कमाल का प्रदर्शन करते हुए खूब विकेट चटकाए थे. इस सीजन भी उन्होंने दिल्ली के खिलाफ खेले गए पहले मैच में अच्छी शुरुआत की. लेकिन दूसरी पारी में वह बेअसर रहे. वह केवल 1 ही विकेट अपने नाम कर पाए. हालांकि इसके बाद भी बंगाल ने दिल्ली के खिलाफ शानदार जीत हासिल की.

विज्ञापन

मोहम्मद शमी दूसरी पारी में नहीं कर सके प्रभावित

पहली पारी में शमी ने बंगाल के लिए शानदार गेंदबाजी की और दिल्ली के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया. उन्होंने 17.3 ओवर में 30 रन खर्चकर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने 1.71 की इकोनॉमी रेट के साथ केवल 30 रन खर्च किए.

विज्ञापन

हालांकि दूसरी पारी में शमी अपनी गेंदबाजी से कहर नहीं बरपा सके और बेअसर रहे. उन्होंने 18 ओवर गेंदबाजी की और 29 रन खर्च कर 1 विकेट लिया. दूसरी पारी में भी शमी से बड़ी उम्मीदें थीं. लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर सके.

बंगाल ने 9 विकेट से जीता मुकाबला

दिल्ली ने पहली पारी में 77.3 ओवर में बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए थे. दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन पहली पारी में ऋतिक शौकीन ने बनाए. उन्होंने 98 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा आयुष दोसेजा ने 92 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी. जवाब में उतरी बंगाल की टीम ने 112 ओवर में 429 रन बनाए. बंगाल के लिए अभिषेक पोरेल ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 228 गेंदों में 149 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा सुदीप कुमार ने 235 गेंदों में 133 रन बनाए थे.

विज्ञापन

दूसरी पारी में भी दिल्ली खासा प्रभावित नहीं कर सकी. दिल्ली ने 106.2 ओवर में 277 रन बनाए थे. दूसरी पारी में दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने 134 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा अनुज रावत के बल्ले से 39 रन निकले थे. लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी बंगाल ने 15.3 ओवर में ही 89/1 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया.

शमी की हो सकती है वापसी

भारतीय टीम में इन दिनों अनुभवी गेंदबाजों की कमी है. ऐसे में भुवनेश्वर कुमार को भी मौका मिला है. उनकी वापसी करीब 4 सालों बाद हुई है. ऐसे में न्यूजीलैंड दौरे के लिए शमी को टेस्ट और वनडे सीरीज में मौका मिल सकता है. शमी ने भारत के लिए आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ