---विज्ञापन---

‘जो 420, वे कर रहे 400 पार की बात’; एक्टर Prakash Raj का विवादित बयान, पार्टियों को बताया 420

Actor Prakash Raj Statement: एक्टर प्रकाश राज ने लोकसभा चुनाव 2024 और राजनीतिक दलों के दावों पर तंज कसा है। उन्होंने 400 से ज्यादा सीटें जीतने के दावे को पार्टियों का अहंकार बताया। उन्होंने पार्टियों को अहंकार नहीं करने और होश में आने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में राज में कौन करेगा, इसका फैसला जनता करती है।

---विज्ञापन---

Actor Prakash Raj Statement on Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। वहीं राजनीति में रुचि रखने वाले सेलेब्रिटी भी गाहे बेगाहे तंज कसते रहते है। ऐसा ही एक तंज एक्टर प्रकाश राज ने देश के राजनीतिक दलों पर कसा है।

प्रकाश राज ने रविवार को चिक्कमंगलूर में एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने की बात कर रहा है, वह ‘अहंकारी’ है। फैसला जनता करेगी, किसी के कह देने से 400 सीटों खाते में नहीं आ जाएंगी। राजनीतिक दलों को अहंकार नहीं करनपा चाहिए।

---विज्ञापन---

 

लोकतांत्रिक देश की सरकार जनता चुनती है

भाजपा का नाम लिए बिना अभिनेता प्रकाश राज ने बयान दिया कि जिन्होंने 420 (धोखाधड़ी) की है, वे इस बार के लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने की बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने नारा दिया- अबकी बार 400 पार, 400 से ज्यादा सीटें जीतकर तीसरी बार सरकार बनाएंगे। कांग्रेसी भी कहते हैं कि बहुमत के साथ INDI गठबंधन की सरकार बनाएंगे।

---विज्ञापन---

चाहे कोई भी पार्टी हो, कांग्रेस हो या कोई और राजनीतिक दल हो, इस तरह के नारे उनके अहंकार को दर्शाते हैं। लोकतांत्रिक देश में कौन राज करेगा, यह फैसला जनता करती है। राजनीतिक दलों के कहने भर से न चुनाव जीते जाते हैं और न सरकार बनती है।

यह भी पढ़ें:Mahadev Satta App केस में फंसे भूपेश बघेल, पूर्व CM समेत 21 पर FIR, जानें क्या लगे आरोप?

---विज्ञापन---

राजनीतिक दलों को होश में आने की दी सलाह

प्रकाश राज ने कहा कि नेता और पार्टियां एक सीट तभी जीत सकती हैं, जब जनता उन्हें चुन रही हो। अपना वोट दे रही हो। कोई भी राजनीतिक दल यह दावा नहीं कर सकता कि वे सीटें ले सकते हैं। गत 5 फरवरी को एक भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भाजपा 400 सीटें जरूर जीतेगी।

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए भी उन्होंने कहा था कि भाजपा का तीसरा कार्यकाल ज्यादा दूर नहीं है। ज्यादा से ज्यादा 100 से 125 दिन बचे हैं। कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे भी यही दावा कर रहे हैं। ऐसे कह देने से क्या चुनाव जीते जाते हैं, होश में आओ, सरकार फैसला करेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: वो 7 चेहरे, जो बनेंगे ‘किंगमेकर’; तय करेंगे चुनाव की दशा और दिशा

First published on: Mar 18, 2024 09:25 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola