Mahadev Satta App केस में फंसे भूपेश बघेल, पूर्व CM समेत 21 पर FIR, जानें क्या लगे आरोप?

Mahadev Satta App Case Latest Update: महादेव सट्टा ऐप केस में बड़ी कार्रवाई हुई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल फंस गए हैं।

Chhattisgarh Former CM Bhupesh Baghel

Chhattisgarh Former CM Bhupesh Baghel

Mahadev Satta App Case Latest Update: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच बड़ी कार्रवाई हुई है। महादेव सट्टा ऐप केस में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फंस गए हैं। उनके समेत 21 लोगों को खिलाफ FIR दर्ज की गई है। केस गत 4 मार्च को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की आर्थिक अपराध शाखा ने दर्ज किया था।

विज्ञापन

ANI के मुताबिक, IPC की धारा 120बी, 34, 406, 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज किया गया है। भूपेश बघेल समेत सभी 21 लोगों पर महादेव सट्टा ऐप के मालिकों से 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने के आरोप लगे हैं। ED ने अपनी चार्जशीट में यह दावा किया है। प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्‍ट के तहत मामले में नई FIR दर्ज की गई है।

विज्ञापन

क्या है मामला और क्या है महादेव ऐप?

महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए बनाई गई थी। इस ऐप पर यूजर्स कार्ड और पोकर जैसी गेम खेलते थे। क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल जैसे मैचों में सट्टा लगाते थे। ऐप के जरिये चुनावी सट्टा भी लगवाया जाता था। ऐप 2019 में सौरभ चंद्राकर नामक शख्स ने शुरू की थी, जिसे बनाने में उसके दोस्त इंजीनियर रवि उप्पल ने मदद की थी।

विज्ञापन

2017 में सौरभ और रवि ने मिलकर ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने के लिए वेबसाइट बनाई, लेकिन ज्यादा ग्राहक नहीं आते थे। साल 2019 में सौरभ दुबई चला गया। वहां जाने के बाद उसने रवि को भी बुला लिया और वहां कैसिनो में सट्टेबाजी का पैटर्न देखकर दोनों ने मिलकर सट्टा ऐप बनाई। सोशल मीडिया मार्केटिंग और इन्फ्लुएंसरों के जरिए ऐप प्रमोट करवाई।

प्रमोशन के जरिए ऐप से लाखों ग्राहक जुड़ गए और ज्यादातर ग्राहक छत्तीसगढ़ के थे।

विज्ञापन

कैसे सुर्खियों में आई महादेव ऐप?

महादेव सट्टा ऐप से कोरोना काल में 2021 में हुई IPL में करीब 2 हजार करोड़ा का सट्टा लगा। ऐप पहली बार फरवरी 2020 में चर्चा में आई। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान महादेव ऐप का खुलासा हुआ। इसके 30 से ज्यादा एजेंट गिरफ्तार हुए। रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर पुलिस को नहीं मिले, लेकिन मामला ED को सौंपा गया। इस बीच फरवरी 2023 में सौरभ चंद्राकर ने दुबई में शादी की। इस शादी में 200 करोड़ कैश खर्च किया गया। मुंबई से वेडिंग प्लानर, डांसर, डेकोरेटर, परफॉर्म करने के लिए सेलेब्स हायर किए। हवाला चैनलों के जरिए इन्हें पेमेंट की गई।

विज्ञापन

बॉलीवुड सेलेब्स के कनेक्शन मिले

जांच करते हुए ED ने अगस्त 2023 में छत्तीसगढ़ को ASI चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर दबोचे। उन्होंने बिजनेसमैन अनिल दम्मानी और सुनील दम्मानी का नाम लिया। सितंबर 2023 में देशभर में 39 जगहों पर रेड मारकर 417 करोड़ कैश जब्त किया गया। भूपेश बघेल के OSD के घर भी रेड पड़ी। 5 हजार करोड़ से ज्यादा के पैसों के हेरफेर के आरोप ऐप पर लगे। ऐप को एक्टर रणबीर कपूर ने प्रमोट किया था। उनके समेत 14 सेलेब्स के ऐप से कनेक्श मिले। इनमें कपिल शर्मा, सनी लियोनी भी शामिल हैं। इन पर हवाला चैनलों के जरिए पेमेंट लेने के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ