'मैं मलाला नहीं हूं, जो...', कश्मीर की पत्रकार ने ब्रिटेन के संसद भवन में क्यों कहा ऐसा?

Yana Mir Speech In UK Parliament: जम्मू कश्मीर की एक युवा पत्रकार ने ब्रिटेन के संसद भवन में ऐसी शानदार स्पीच दी कि खूब तालियां बजीं। याना को एक अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अपनी बात रखते हुए याना ने नोबल पुरस्कार विजेता मलाला के बारे में बात की और भारत देश व भारतीय सेना की तारीफों के पुल बांधे।

Yana Mir Kashmiri Journalist

जम्मू कश्मीर की युवा पत्रकार याना मीर

विज्ञापन

Kashmiri Journalist Yana Mir Speech In UK Parliament: भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की पत्रकार याना मीर (Yana Mir) ने ब्रिटेन के संसद भवन में जबरदस्त स्पीच देकर पूरी दुनिया को बहुत बड़ा संदेश दिया। याना में अपनी स्पीच में भारत की खुलकर तारीफ की। याना ब्रिटेन के संसद भवन में संकल्प दिवस (Resolution Day) के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने ब्रिटेन गई थीं।

समारोह में याना मीर को विविधता राजदूत पुरस्कार (Diversity Ambassador Award) देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान याना ने स्पीच दी। कार्यक्रम जम्मू कश्मीर स्टडी सेंटर, यूके (JKSC) द्वारा आयोजित किया गया था, जो जम्मू और कश्मीर में एजुकेशन सेक्टर को आधुनिक बनाने के लिए समर्पित है।

विज्ञापन

याना ने कहा अपनी स्पीच में?

कश्मीरी पत्रकार याना मीर ने कहा कि मैं दुनिया के खूबसूरत शहरों में से एक कश्मीर से हूं, जहां की बर्फीली वादियां निहारने दुनियाभर के टूरिस्ट आते हैं, लेकिन मैं मलाला यूसुफजई नहीं बनूंगी और न ही मैं मलाला हूं, क्योंकि मैं स्वतंत्र हूं। अपने कश्मीर में सुरक्षित हूं। अपने देश भारत में, अपने घर कश्मीर में सुकून से रहती हूं, जो भारत देश का हिस्सा है और भारत में मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं। चाहे कुछ हो जाए, मुझे कभी भी अपने देश से भागना नहीं पड़ेगा। याना मीर की इस स्पीच पर ब्रिटेन के संसद भवन में खूब तालियां बजीं। याना को वहां मौजूद सभी लोगों ने सराहा और उनका हौंसला बढ़ाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yana Mir (@realyanamir)

विज्ञापन

याना ने की भारतीय सेना की तारीफ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के संसद भवन में स्पीच देते समय याना मीर ने भारतीय सेना की भी खूब तारीफ की। याना ने कहा कि भारतीय सेना के जवान जम्मू कश्मीर के युवाओं को हिंसा का रास्ता नहीं अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्हें एजुकेशन और स्पोर्ट्स का महत्व बताते हुए इन क्षेत्रों में आगे बढ़ने की सलाह देते हैं। बहुत से जवानों ने कश्मीरी युवाओं को एक नई पहचान दिलाई है। भारतीय सेना एक अभियान के तहत जम्मू कश्मीर के लोगों का विकास करने के लिए प्रयासरत है।

कार्यक्रम में POK को लेकर हुई चर्चा

ब्रिटेन के संसद भवन में ‘संकल्प दिवस’ कार्यक्रम में आए लोगों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) को भारत का हिस्सा बताया। साथ ही उसे फिर से भारत का पूर्ण हिस्सा बनाने के भारत के अधिकार पर जोर दिया। कार्यक्रम में 100 से ज्यादा हस्तियों ने शिरकत की। इनमें ब्रिटेन की संसद के सदस्य, पार्षद, कम्युनिटी लीडर्स आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ