खून से सनी दीवारें, फर्श पर पड़ी लाशें; 4 'रिश्तों' के कत्ल की खौफनाक कहानी, दी थी 65 लाख सुपारी

Karnataka Contract Killing Case History: कर्नाटक में एक शख्स ने 65 लाख देकर अपने मां-बाप-भाई को मरवाने की साजिश रची, लेकिन भाई और 3 रिश्तेदार मारे गए, यानी मारना किसी को थी, कॉन्ट्रैक्ट किलर्स मार किसी और को गए। पढ़े 4 हत्याओं की खौफनाक कहानी…

Karnataka Family Killed For Property Contract Killing

Karnataka Family Killed For Property Contract Killing

विज्ञापन

Karnataka Contract Killing Case For Property: पैसे और प्रॉपर्टी के लिए एक शख्स अपनों का कातिल बन गया। उसने अपने ही घर में हैवानियत का वह खौफनाक खेल खेला कि खून से सनी दीवारें और फर्श पर पड़ी लाशें देकर पुलिस वालों का भी दिल दहल गया। पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग केस के मास्टरमाइंड समेत 8 हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मास्टरमाइंड 35 वर्षीय विनायक प्रकाश बकाले हैं, जिसने बाकी अपनी मां, पिता और भाई को मारने के लिए 65 लाख की सुपारी दी थी, लेकिन सही पहचान नहीं होने से कॉन्ट्रैक्ट किलर्स उसके भाई और 3 अन्य रिश्तेदारों को मारकर चले गए। मां-बाप बच गए। विनायक ने पुलिस को कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की कहानी सुनाई और बताया कि उसने क्यों और कैसे कॉन्ट्रैक्ट किलिंग अंजाम दी?

विज्ञापन

कौन थे मृतक और कौन हैं हत्यारोपी?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की पहचान 27 वर्षीय कार्तिक बकाले, जो विनायक का भाई थी और उसकी शादी तय हो चुकी थी। 55 वर्षीय परशुराम हादीमनी, 45 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी हादीमनी और 16 वर्षीय बेटी आकांक्षा हादीमानी कार्तिक की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। कार्तिक और विनायक भाजपा नेता और कर्नाटक के गड़ग-बेतागिरी शहर की नगर पालिका के उपाध्यक्ष प्रकाश बकाले के बेटे थे। प्रकाश बकाले और उनकी पत्नी सुनंदा बकाले बचने वालों में शामिल हैं।

मास्टरमाइंड विनायक के अलावा गिरफ्तार किए गए अन्य 7 आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय फैराजी काजी, 24 वर्षीय जिशान काजी, 19 वर्षीय साहिल अश्फाक काजी, 19 वर्षीय सोहेल अश्फाक काजी, 23 वर्षीय सुल्तान जिलानी शेख, 21 वर्षीय महेश जगन्नाथ सालुंके, 21 वर्षीय वाहिद लियाकत बेपारी के रूप में हुई। इनमें साहिल और सोहेल जुड़वा भाई हैं, जो महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिराज इलाके के रहने वाले हैं। फैराजी ने आरोपियों को गाड़ियां और हथियार उपलब्ध कराए थे।

विज्ञापन

क्यों रची गई अपनों की हत्या की साजिश?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रकाश बकाले के घर में प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। सूत्रों से पुलिस को जानकारी मिली कि प्रकाश पूरी प्रॉपर्टी कार्तिक को देना चाहते थे, क्योंकि विनायक का रवैया और चाल चलन ठीक नहीं था। इस वजह से विनायक खुन्नस पाले हुए था। इसलिए उसने मां-बाप और भाई को मारने की साजिश रची। यह बात पुख्ता तब हुई, जब पुलिस को वारदात के बाद तलाशी लेने पर घर में रखा कैश और गहने सही सलामत मिले। ऐसे में पुलिस को शक हुआ कि हत्याएं चोरी के लिए नहीं हुईं, बल्कि इसके पीछे किसी का हाथ है और पूछताछ में विनायक ने अपना गुनहा कबूल लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ