नाक से बहा खून, चश्मा टूटा...मुझे मारने की साजिश हुई; योगी आदित्यनाथ के मंत्री निषाद पर हमले का Video Viral

UP Minister Sanjay Nishad Injured: उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें उनकी नाक पर चोट लगी और खून बहने लगा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

UP CM Yogi Aditayanath Minister Sanjay Nishad

UP CM Yogi Aditayanath Minister Sanjay Nishad Injured in Attack

UP Minister Sanjay Nishad Injured in Attack: नाक पर चोट लगी, खून बहा, चश्मा तक टूट गया। मुझे मारने की साजिश रची गई है। जानलेवा हमला कराया गया है। करीब 20 से 25 लोग थे। किस्मत से बचाव हो गया, वरना पता नहीं क्या होता? यह कहना है उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाण का, जिन पर बीती रात जानलेवा हमला हुआ।

विज्ञापन

वारदात उस समय अंजाम दी गई, जब वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे। खलीलाबाद कोतवाली के मोहम्मदपुर कठार गांव में उन्हें घेर कर मारपीट की गई। वहीं उन्होंने हमला कराने का आरोपी समाजवादी पार्टी पर लगाया है। हालांकि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन वे समर्थकों के साथ अस्पताल पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन

अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल का आरोप

SP सत्यजीत गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमला संतकबीरनगर में हुआ। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद एक शादी समारोह में गए थे। उनके साथ उनके समर्थक भी थे, लेकिन अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें मंत्री संजय निषाद को चोटें आईं हैं। सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद और पार्टी के तीनों विधायकों समेत मंत्री निषाद के समर्थक जिला अस्पताल पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

वहीं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा हमलावरों ने अमर्यादित शब्दों का भी इस्तेमाल किया। उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वे हमलावर हो गए। गाली गलौज और मारपीट करने लगे। काफी लोग थे, जिनसे बचाकर समर्थक अस्पताल ले गए। अगर वे मौके से नहीं निकलते तो आरोपी कुछ भी कर सकते थे। पुलिस बुलाने का मौका तक नहीं मिला।

विज्ञापन

अपनी सुरक्षा पर मंत्री निषाद ने उठाए सवाल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संजय निषाद ने अपनी सुरक्षा को लेकर प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि हमारे राजनीतिक मैदान में आने से समाजवादी पार्टी का पतन हो रहा है। हम निषादों और अन्य जातियों का नेतृत्व कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि मैं जब से आया हूं, तब से लोग जातीय संघर्ष करवा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ