2500 से ज्यादा छात्रों के UPSC में चयन का दावा, IAS अवनीश शरण ने इस कोचिंग पर उठाए सवाल 

आईएएस अवनीश शरण ने दीवार पर लगे एक पोस्टर की फोटो शेयर की है। इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। आईएएस अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं।

IAS, Awanish Sharan

IAS, Awanish Sharan

विज्ञापन

IAS Awanish Sharan share a post: आईएएस अवनीश शरण अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए चर्चा में बने रहते हैं। इस बार भी उनके एक पोस्ट की चर्चा हो रही है। इस पोस्ट में उन्होंने एक दीवार पर लगे पोस्टर की फोटो अपने X अकाउंट पर डाली है। ये पोस्टर एक कोचिंग सेंटर का है। जिस कोचिंग का ये पोस्टर है उसका दावा है उनकी कोचिंग से अभी तक करीब 2500 से अधिक छात्रों का आईएफएस, आईएएस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हो चुका है।

विज्ञापन

आईएएस के पोस्ट पर यूजर्स जमकर कर रहे कमेंट 

आईएएस अवनीश शरण ने इस पोस्टर की फोटो शेयर करते हुए कोचिंग चलाने वाले टीचर से सवाल करते हुए पूछा- अजब सर, कृपया उन 2500+ चयनित अधिकारियों की लिस्ट शेयर करें। आईएएस के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा इसी तरह बेरोजगार लोग ठगे जाते हैं। एक अन्य ने लिखा अब जब नाम ही “अजब” है तो “गजब” तो होगा ही। एक यूजर्स ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की।

आईएएस ने इससे पहले शेयर किए थे अपने मार्क्स

इससे पहले छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अवनीश शरण ने सोशल मीडिया पर अपने मार्क्स शेयर किए थे। दरअसल, अपने इस पोस्ट से वह उस समय छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं को पॉजिटिव संदेश देने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में जिन छात्रों के खराब मार्क्स आए हैं वह कुछ गलत स्टेप उठाने से पहले एक बार मेरा 10वीं का रिजल्ट देख लें। उन्होंने आगे बताया था कि उनके 10वीं में 44.5 अंक आए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ