Aaj Ki Taaza Khabar: महाराष्ट्र के हिंगोली में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 2 की मौत, कई घायल

Breaking News in Hindi: सुप्रीम कोर्ट में आज SIR और CEC के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई है. आज राजस्थान के जयपुर में 260 दुकानों पर बुलडोजर एक्शन भी हुआ है. आज कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए अहम बैठक बुलाई.

Breaking News

Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज SIR से जुड़े फैसलों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. आज 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी शिफ्टिंग मामले में भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. आज बॉम्बे हाईकोर्ट में महाराष्ट्र में SIR के खिलाफ याचिका पर सुनवाई हुई.

विज्ञापन

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति आज भारत दौरे पर आएंगे

इधर भारत-सऊदी अरब के साथ 9 अरब डॉलर के अंडर-सी बिजली लिंक पर बातचीत होगी. उधर भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर आज कांग्रेस की अहम बैठक हुई. इधर आज से स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन की भारत यात्रा शुरू हुई. उधर RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक आज से शुरू हुआ, जो 7 अक्टूबर तक चलेगा. आज राजस्थान के जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद 260 दुकानों पर JDA का बुलडोजर एक्शन हुआ. बीएल संतोष और विनोद तावड़े लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, साथ ही संघ की बैठक में हिस्सा लिया.

विज्ञापन

इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के हिंगोली में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 2 की मौत, कई घायल

सोमवार रात हिंगोली जिले में पटाखों के एक गोदाम में लगी भीषण आग और धमाकों में दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. अधिकारी ने बताया कि गोपाल बस्तवार के गोदाम में आग तेजी से फैल गई और आग बुझाने के लिए भेजी गई नगर पालिका की दमकल गाड़ी भी जलकर खाक हो गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देश को गुमराह कर रहे राहुल गांधी- BJP

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देशभर में 'वोट बचाओ-देश बचाओ' कैंपेन चलाएगी कांग्रेस

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CEC ने बीजेपी की मदद के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल किया- राहुल गांधी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे बसे इलाकों में मंदिर और घर जलमग्न हो गए हैं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सांसद चंद्र शेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में नोटिस जारी

सांसद चंद्र शेखर आजाद के खिलाफ बलात्कार के आरोप में दर्ज एक शिकायत पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने डीसीपी को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई की तारीख तक जांच पूरी करने को कहा है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई 23 अक्टूबर को तय की है. दिल्ली पुलिस ने जांच पूरी करने के लिए दो महीने का समय मांगा है. दिल्ली पुलिस ने अब तक की गई जांच पर एक रिपोर्ट भी दाखिल की है. एक महिला ने चंद्र शेखर आजाद के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू कश्मीर में बॉर्डर लाइन पर लैंडमाइन ब्लास्ट

जम्मू कश्मीर में LoC के बाद लैंडमाइन ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 2 जवान बुरी तरह घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज, प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के बीच, हम एक लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर रहे हैं.0 दिल्ली जल बोर्ड में सेवा दे चुके हजारों पेंशनभोगियों, कर्मचारियों और अधिकारियों को जीवन के इस पड़ाव पर, जब उन्हें सरकारी सहायता की सबसे अधिक आवश्यकता थी, कैशलेस चिकित्सा सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था. हमारी सरकार ने अब इन सभी पेंशनभोगियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा दी हैं, जिससे दिल्ली जल बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए लोगों को अपार राहत मिली है. पिछली सरकारों ने न तो कर्मचारियों की कठिनाइयों पर ध्यान दिया और न ही उनके कल्याण की परवाह की.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर सख्त रवैया अपनाते हुए केंद सरकार को नोटिस भेजा है. प्रस्तावित लाइब्रेरी व्यवस्थाओं पर 3 हफ्ते के अंदर जवाब मांगा है. कोर्ट ने इस मामले में विचार विमर्श के लिए सीनियर एडवोकेट हरि प्रिया पद्मनाभन को भी नियुक्त किया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेटर लिखा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को राज्य में शिक्षा क्षेत्र में मौजूदा रिक्त पदों के मुद्दे पर पत्र लिखकर उन्हें बढ़ाने की मांग की है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में साढ़े 19 लाख की लूट मामले में 5 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने 30 सितंबर को रानी झांसी फ्लाईओवर पर दो लोगों से हुई करीब 19.50 लाख रुपये की लूट के सिलसिले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लूटी गई रकम से कथित तौर पर खरीदे गए 9 लाख रुपये से अधिक नकद और एक आईफोन बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार, पीड़ित चांदनी चौक के एक व्यापारी के यहां काम करते थे और इलाके से निकलते समय उनके पास करीब 19.50 लाख रुपये नकद थे. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चांदनी चौक में काम करने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पीड़ितों की रेकी की थी और गाजियाबाद के चार साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी.

आरोपियों ने पहले कश्मीरी गेट के पास पीड़ितों को रोका, उनकी मोटरसाइकिल रोकी और कथित तौर पर उन्हें लूटने के प्रयास में उन पर हमला किया. हालांकि, पीड़ित आम लोगों की मदद से भागने में कामयाब रहे और उस समय पीसीआर कॉल नहीं कर पाए. इसके बाद आरोपियों ने रानी झांसी फ्लाईओवर पर पीड़ितों को फिर से रोका, उन पर हमला किया और कथित तौर पर करीब 19.50 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए.

उत्तरी दिल्ली की डीसीपी निहारिका भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच और तकनीकी निगरानी के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने 9 लाख रुपये से अधिक की नकदी और लूटी गई रकम से खरीदा गया एक आईफोन बरामद किया है. लूट में कथित तौर पर शामिल अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार करने और शेष लूटी गई नकदी बरामद करने के प्रयास जारी हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के नागरिक को रेस्क्यू किया

अंडमान और निकोबार में इंदिरा पॉइंट के पास मर्चेंट शिप MT Sun 09 पर वियतनामी नागरिक फंस गया था, क्योंकि उसे चोट लग गई थी. भारतीय सेना ने उस घायल शख्स को रेस्क्यू किया है और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए उसे इवैक्यूएट करके अस्पताल पहुंचाया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में आज भाजपा संगठन की अहम बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष और यूपी प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव महासचिव विनोद तावड़े आज लखनऊ आएंगे, जहां वे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. विनोद तावड़े सुल्तानपुर भी जाएंगे, जहां काशी और गोरखपुर  की संघ और बीजेपी की समन्वय बैठक होगी. इस बैठक में संघ के सह सर कार्यवाह अरूण कुमार भी होंगे. संघ के विभाग प्रचारक और पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सेंट्रल लाइब्रेरी शिफ्टिंग मामले की सुनवाई आज

दिल्ली में 135 साल पुराने केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय (CSL) को शिफ्ट करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज स्वतः संज्ञान लिया है, जिस पर आज सुनवाई होगी. नई सेंट्रल विस्टा योजना में केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय के लिए कोई जगह आवंटित नहीं की गई है. 

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की जमानत के खिलाफ सुनवाई आज

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम उपचुनाव में उतरें कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को अंतरिम जमानत मिली हुई है, जिसके खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. मिलन प्रधान को साल 2007 में दर्ज 6 आपराधिक मामलों में अंतरिम जमानत मिली थी. इस अंतरिम जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की गई है. जिसमें प्रधान को दी गई राहत पर सवाल उठाए गए हैं. 

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट में आज SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में आज SIR से जुड़े फैसलों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई होगी. याचिकाकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ केस चलाने की मांग की है. वहीं चुनाव आयोग के फैसलों को पलटने की मांग की है. SIR प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के मामले की SIT से जांच कराने की मांग भी की है. 

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के उस्मानपुर में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में पुलिस विभाग की स्पेशल स्टाफ टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई. उस्मानपुर इलाके में हुई मुठभेड़ में 2 आरोपियों मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम के पैरों में गोली लगी. घायल होने के बाद दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. स्पेशल स्टाफ टीम को मुखबिर से दोनों आरोपियों के जंगल वाले रास्ते से उस्मानपुर में अपने घर पहुंचने का सुराग मिला था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ