CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को दो याचिकाओं पर अहम सुनवाई होगी. CJI सूर्यकांत की बेंच स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) से जुड़े 14 विवादित फैसलों को रद्द करने की मांग पर विचार करेगी. खोजी रिपोर्ट के आधार पर दावा है कि इन फैसलों में बाकी दोनों चुनाव आयुक्तों की सहमति नहीं ली गई थी.

Gyanesh Kumar Supreme Court ANI

Gyanesh Kumar and Supreme Court (ANI)

विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद में अब देश की सबसे बड़ी अदालत का रुख तय होगा. सुप्रीम कोर्ट में 5 अक्टूबर यानी आज ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दाखिल दो अहम रिट याचिकाओं पर सुनवाई होने जा रही है. भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली विशेष बेंच इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. सुप्रीम कोर्ट में दायर ये दोनों याचिकाएं एक खोजी रिपोर्ट के खुलासे के बाद सामने आई हैं. याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि चुनाव आयोग के भीतर नियमों की अनदेखी कर फैसले लिए जा रहे हैं. मामला मुख्य रूप से ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) की प्रक्रिया से जुड़ा है.

यह भी पढ़ें : CEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश

विज्ञापन

14 फैसलों को रद्द करने की मांग

याचिकाकर्ताओं ने शीर्ष अदालत से मांग की है कि SIR से संबंधित उन 14 बड़े फैसलों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए, जिन्हें कथित तौर पर बिना पूरी प्रक्रिया अपनाए लागू किया गया. याचिका में दावा किया गया है कि इन महत्वपूर्ण निर्णयों को लेते समय आयोग के बाकी दोनों चुनाव आयुक्तों की कानूनी सहमति या मंजूरी नहीं ली गई थी.

याचिका में कहा गया है कि चुनाव आयोग एक बहु-सदस्यीय संवैधानिक संस्था है. कानून और संविधान के मुताबिक आयोग का कोई भी नीतिगत फैसला सर्वसम्मति या फिर बहुमत के आधार पर ही लिया जा सकता है. ऐसे में बिना सभी सदस्यों की सहमति के लिए गए निर्णयों की कानूनी वैधता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का रुख

सोमवार को होने वाली इस सुनवाई से साफ होगा कि सुप्रीम कोर्ट इन 14 विवादित फैसलों और पूरे मामले पर क्या रुख अपनाता है. यह मामला अब सीधे मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की बेंच के सामने की अदालत में है, इसलिए कल की कार्यवाही के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि शीर्ष अदालत इन याचिकाओं पर क्या निर्देश जारी करती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ