मशहूर इन्फ्लुएंसर MotoTanya की एक्सीडेंट में मौत, रेसर बाइक के शौक ने छीन ली जिंदगी

सोशल मीडिया पर MotoTanya के 80 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अक्सर वह महंगी स्पोर्ट्स बाइक व गाड़ियों के साथ वीडियो बनाती थीं। BMW की बाइक चलाते हुए उसकी ट्रक से टक्कर में मौत हुई है।

MotoTanya

MotoTanya

Influencer MotoTanya killed road accident: सोशल मीडिया के दीवानों के लिए बुरी खबर है। सोशल मीडिया पर MotoTanya के नाम से पहचाने जाने वाली Tatyana Ozolina की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। जब हादसा हुआ तो वह BMW की बाइक चला रहीं थी। रूस की Tatyana को अपने देश में सबसे खूबसूरत biker होने का खिताब मिला हुआ था। सोशल मीडिया पर उनके 80 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अक्सर वह महंगी स्पोर्ट्स बाइक व गाड़ियों के साथ वीडियो बनाती थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बचाव दल के मौके पर पहुंचने से पहले Tatyana ने तोड़ दम

रशियन मीडिया के अनुसार हादसे के दौरान बाइक सवार Tatyana की टर्की में एक ट्रक से भिड़त हो गई। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गई थी। बताया जा रहा है कि उसने मौके पर ही दमतोड़ दिया था। एक्सीडेंट के बाद वह सड़क पर बाइक समेत कुछ दूर तक घसीटते हुए गईं। उनकी बाइक सड़क किनारे पड़ी मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस व बचाव दल के मौके पर पहुंचने से पहले Tatyana ने दमतोड़ दिया था।

ग्रीक बॉर्डर पर नहीं मिला था प्रवेश

पुलिस के अनुसार हादसे के दौरान Tatyana Ozolina के साथ अन्य बाइकर्स भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 38 वर्षीय Ozolina के TikTok पर 50 लाख YouTube पर 20 लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग 973000 फॉलोअर्स हैं। वे यंगस्टर्स में काफी फेमस थीं और अक्सर अपनी बाइक चलाते हुए अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं। हाल ही में उन्हें ग्रीक बॉर्डर पर प्रवेश देने से रोका गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके सपोर्ट में आ गए थे।

विज्ञापन

2023 में Motoblogger of the Year का मिला था खिताब

अपने पसंदीदा इन्फ्लुएंसर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उन जैसा बाइक चलाने वाला और कोई नहीं हो सकता। एक अन्य ने लिखा कि वह टॉप ब्लॉगर थीं, अब बस उनकी यादें ही रह गईं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Tanya को 2023 में Motoblogger of the Year और Travel Blogger of the Year का खिताब मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ