Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

एयर एंबुलेंस बुक करने में आता है कितना खर्च? एक आम आदमी भी करा सकता है बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस

रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस सोमवार शाम को क्रैश हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त विमान में 7 लोग मौजूद थे. लेकिन गंभीर हालत में मरीज को जल्दी बड़े अस्पताल पहुंचाने के लिए एयर एंबुलेंस सबसे तेज साधन है. तो जानिए एयर एंबुलेंस क्या होती है, कब जरूरत पड़ती है और इसे बुक करने की पूरी आसान प्रक्रिया।

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 24, 2026 00:04
Jharkhand Air Ambulance Plane Crash
Credit: Social Media

रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस सोमवार शाम को क्रैश हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त विमान में 7 लोग मौजूद थे. दरअसल, रांची से एक मरीज को दिल्ली लाया जा रहा था. एयर एंबुलेंस फ्लाइट दोपहर 1:37 बजे रवाना हुई थी. फ्लाइट शाम 4:30 बजे दिल्ली पहुंचने वाली थी. मरीज की पहचान 41 साल के संजय कुमार के रूप में हुई है जिन्हें बर्न इंजरी हुई थी. लेकिन फ्लाइट पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. आमतौर पर एयर एंबुलेंस को जान बचाने के लिए इस्तेमाल करता है. तो आइए इस बारे में चर्चा करते हैं कि एयर एंबुलेंस क्या होती है और इसकी बुकिंग कैसे होती है?

एयर एंबुलेंस क्या होती है?

एयर एंबुलेंस एक खास हेलिकॉप्टर या छोटा विमान होता है, जिसे मेडिकल इमरजेंसी के लिए तैयार किया जाता है. इसमें ICU जैसी सुविधाएं, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, जरूरी दवाएं, डॉक्टर और नर्स की टीम मौजूद रहती है. जब सड़क या ट्रेन से मरीज को ले जाना संभव ना हो या समय बहुत कम हो, तब एयर एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जाता है. एयर एंबुलेंस की जरूरत गंभीर बीमारियों और हादसों में पड़ती है. जैसे हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर एक्सीडेंट, अचानक तबीयत बिगड़ना, ओर्गन ट्रांसप्लांट या छोटे शहर से बड़े अस्पताल में ICU ट्रांसफर. ऐसे मामलों में हर मिनट कीमती होता है.

---विज्ञापन---

एयर एंबुलेंस को बुक करने का किराया कितना है?

आजकल अस्पताल और कंपनियां एयर एंबुलेंस की फैसिलिटी दे रही हैं. अलग-अलग एयर एंबुलेंस का किराया अलग-अलग हो सकता है. इंडिया में एयर एंबुलेंस का किराया 1 .6 लाख रुपए से 2 लाख रुपए प्रति घंटा तक हो सकता है. इससे मरीज की हालत के हिसाब से भी तय किया जाता है. अगर मरीज की हालत ज्यादा गंभीर हो और उसे ज्यादा दवाईयों और मशीनों की जरूरत हो तो किराया 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये प्रति घंटे के बीच हो सकती है. एयर एंबुलेंस का किराया इस बात पर भी डिपेंड करता है कि मरीज को कहां से कहां ले जाया जा रहा है. विमान के टाइप पर भी किराया निर्भर करता है.

एयर एंबुलेंस बुक करने का आसान तरीका

-सबसे पहले मरीज को देखने वाले डॉक्टर से बात करें और पूछें कि एयर एंबुलेंस जरूरी है या नहीं.
-देश में कई निजी एयर एंबुलेंस कंपनियां हैं. आप फोन, वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर के जरिए उनसे संपर्क कर सकते हैं.
-बुकिंग के समय मरीज की मेडिकल रिपोर्ट, मौजूदा जगह, कहां ले जाना है, अस्पताल का नाम और डॉक्टर की सलाह देनी होती है.
-एयर एंबुलेंस का खर्च दूरी और सुविधाओं पर निर्भर करता है. आमतौर पर यह 2 लाख से 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा हो सकता है.
-एयर एंबुलेंस उड़ान के लिए जरूरी अनुमति DGCA के नियमों के मुताबिक ली जाती है. ये काम आमतौर पर सर्विस प्रोवाइडर खुद करता है.

---विज्ञापन---

बुकिंग से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

-मेडिकल टीम का अनुभव जरूर पूछें
-विमान में ICU और लाइफ सपोर्ट हो
-मरीज के साथ एक परिजन जा सकता है या नहीं, पता करें
-कुल खर्च और समय पहले ही साफ कर लें
मेडिकल इमरजेंसी में एयर एंबुलेंस मरीज के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकती है. सही समय पर फैसला और सही जानकारी से मरीज को बेहतर इलाज मिल सकता है. भारत में ये सेवा तेजी से बढ़ रही है और कई लोगों की जान बचा रही है. लेकिन कई बार ऐसे हादसे भी हो जाते हैं.

First published on: Feb 24, 2026 12:04 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.