---विज्ञापन---

गोवा में बीजेपी पार्षद का बेटा गिरफ्तार, 25 से अधिक नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप; क्राइम ब्रांच करेगी जांच

गोवा में एक भाजपा पार्षद के बेटे के खिलाफ यौन शोषण के कथित मामले में दो और नाबालिग लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी. यह मामला गोवा के कुशावती जिले का है, जहां स्थानीय पार्षद सुशांत नाइक के 20 वर्षीय बेटे सोहम नाइक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

---विज्ञापन---

गोवा में एक भाजपा पार्षद के बेटे के खिलाफ यौन शोषण के कथित मामले में दो और नाबालिग लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी. यह मामला गोवा के कुशावती जिले का है, जहां स्थानीय पार्षद सुशांत नाइक के 20 वर्षीय बेटे सोहम नाइक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

गोवा के शांत समुद्र तटों के बीच, दक्षिण गोवा के कुर्चोरेम से एक चौंकाने वाली और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. आरोप है कि एक स्थानीय BJP पार्षद के बेटे, सोहम सुशांत नाइक (20) ने पिछले 3 सालों में 25 से 30 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया और उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें धमकी दी.

---विज्ञापन---

मामला तब खुला जब नशे में चूर आरोपी ने पार्टी में दोस्तों को वीडियो दिखाई. इस घिनौने करतूत के बाद क्राइम ब्रांच ने इसे संभाला और आरोपी को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया. वहीं, मामले के खुलासे के बाद वहां मौजूद लोगों ने आक्रोश जताया. जिसके बाद ही ये मामला अधिकारियों तक पहुंचा.

इस खुलासे के बाद, इलाके में तनाव बढ़ गया और स्थानीय लोगों ने आरोपों की गंभीरता पर गुस्सा और चिंता जताई.

---विज्ञापन---

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि लोग आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए एक पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए. पुलिस ने कन्फर्म किया है कि नाइक को रविवार रात हिरासत में लिया गया था और डिटेल्ड जांच चल रही है.

अधिकारी सभी पीड़ितों की पहचान करने, बयान दर्ज करने और जांच के दौरान मिले डिजिटल सबूतों की जांच करने में लगे हैं.

---विज्ञापन---

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि कानून के हिसाब से सख्त कार्रवाई की जाएगी और सर्वाइवर्स की सुरक्षा और गोपनीयता पक्का करने की कोशिश की जा रही है.

First published on: Mar 26, 2026 11:13 PM

End of Article

About the Author

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola