'क्या हम फिर से बैलगाड़ी चलाएंगे?', गैस क्राइसिस के बीच ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर निशाना

ईरान जंग की वजह से हो रही एनर्जी क्राइसिस के बीच ममता बनर्जी ने कहा कि हमें नहीं पता कि हमें दो दिन में गैस मिलेगी या नहीं. हमें फिर से बैलगाड़ी की सवारी करनी पड़ेगी.

Mamata Banrjee
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर से टीएमसी (TMC) उम्मीदवार ममता बनर्जी ने पूर्व बर्धमान की रैली में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है. बंगाली अस्मिता, खान-पान की आजादी और बढ़ती महंगाई को ढाल बनाते हुए ममता ने केंद्र सरकार को सीधी चुनौती दी. उन्होंने न केवल गैस सिलेंडरों की आसमान छूती कीमतों पर सवाल उठाए, बल्कि राष्ट्रपति शासन की चर्चाओं पर भी दो-टूक कहा कि वे ‘अकेली ही सौ के बराबर हैं.’

‘क्या फिर से चलाएंगे बैलगाड़ी?’

ईरान जंग की वजह से हो रही एनर्जी क्राइसिस के बीच ममता बनर्जी ने कहा, ‘हमें नहीं पता कि हमें दो दिन में गैस मिलेगी या नहीं. हमें फिर से बैलगाड़ी की सवारी करनी पड़ेगी. याद है मोदी के सत्ता में आने से पहले गैस की कीमत क्या थी? 400 रुपये. आज यह 1100 रुपये है. 700 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, और वह भी चुपचाप. मैंने उसी दिन एक मीटिंग बुलाई थी जिस दिन मैंने सुना था कि 25 दिन के इंतजार के बाद गैस मिलेगी. अगर महिलाओं को 25 दिन के इंतजार के बाद गैस मिलेगी, तो वे खाना कैसे बनाएंगी?’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार के खिलाफ बीजेपी का बड़ा दांव, अमित शाह जारी करेंगे ‘ब्लैक पेपर’

इसके अलावा उन्होंने कहा, अगर प्रेसिडेंट रूल भी लग जाए, तो मैं अकेली सौ के बराबर हूं. कुछ लोग कह रहे थे कि वे लॉकडाउन लगाने की बात कर रहे हैं. इतिहास खुद को दोहराता है. अगर मैं COVID-19 महामारी के दौरान चुनाव करा सकती हूं, तो मैं अभी करा सकती हूं.

विज्ञापन

‘मैंने अकेले लड़ी लड़ाई’

साथ ही सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘अब उनसे कहा जा रहा है कि वे अपने राज्य में मीट नहीं खा सकते, अंडे नहीं खा सकते, बंगाली नहीं बोल सकते, और अगर वे बंगाली बोलते भी हैं, तो उन्हें बांग्लादेशी माना जाएगा. उन्हें अरेस्ट किया जाएगा, पीटा जाएगा, टॉर्चर किया जाएगा, और उनके नाम हटा दिए जाएंगे. किसी भी पॉलिटिकल पार्टी ने इसके लिए लड़ाई नहीं लड़ी, और मैंने अकेले सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ी. आज तक पता नहीं चला कि किसका नाम हटाया गया है. अगर उनमें हिम्मत है, तो BJP लिस्ट जारी करे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ