---विज्ञापन---

देश

प्रोफेसर ने क्लास के सामने स्टूडेंट को किया प्रपोज, छात्रों ने कैंपस में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

छात्रा को प्रपोज करने की खबर जब कैंपस में फैली तो प्रोफेसर को पूरे कैंपस में दौड़ाया गया और पीटा गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज ने प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 26, 2026 17:27

कर्नाटक के एक मेडिकल कॉलेज में एक असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा क्लास के सामने एक छात्रा को प्रपोज करने के मामला सामने आया है. तुमकुर स्थित श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज (SSMC) में इस घटना के बाद तनाव फैल गया. छात्रों ने प्रोफेसर की पिटाई कर दी. घटना के बाद कॉलेज ने प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है. यह कॉलेज कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर का है.

ऐसे किया प्रपोज

जब प्रोफेसर छात्रा को प्रपोज कर रहे थे तो एक छात्र ने वीडियो बना लिया. जिसमें देखा जा सकता है कि प्रोफेसर कह रहा है, ‘मैं इस बैच की ओर से दिए गए अपार प्यार को रोक नहीं सका, और मैं आपके बैच की लड़कियों में से एक को प्रपोज करना चाहता हूं. और मैं पूरे बैच को चॉकलेट बांटूंगा.’ आखिर में प्रोफेसर लड़की से ‘आई लव यू’ कहते दिख रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’ एल्विश यादव ने घुटने पर बैठ जिया शंकर को किया प्रपोज, एक्ट्रेस बोलीं- ‘आई लव यू’

लड़की ने किया विरोध

फिर जैसे ही प्रोफेसर पोडियम से नीचे उतरा, छात्रा उसके सामने आ गई और उसे प्रिंसिपल से बात करने को कहा. बहस के दौरान, प्रोफेसर ने दावा किया कि छात्रा ने पहले प्यार का इजहार किया था और उसके पास इसका सबूत है.

---विज्ञापन---

प्रोफेसर ने छात्रा से क्रॉस-क्वेश्चन किया, ‘क्या तुमने आई लव यू नहीं कहा था?’ लड़की ने पूछा, ‘मैंने कब प्रपोज किया?’ उसने जवाब दिया, ‘सीसीटीवी फुटेज है.’ जब लड़की ने सबूत दिखाने को कहा, तो प्रोफेसर ने यह कहकर बात खत्म कर दी, ‘मैं तुमसे कल बात करूंगा.’ लड़की ने बात करने से मना कर दिया.

यह भी पढ़ें: 9वीं की छात्रा को टीचर ने किया प्रपोज, पड़ा भारी; पुलिस ने दर्ज किया केस

---विज्ञापन---

ऐसे हुई पिटाई

कैंपस में जैसे ही इस मामले की जानकारी फैली, अन्य छात्र गुस्से में आ गए और प्रोफेसर को घेर लिया. प्रोफेसर से तीखी बहस हुई और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई. कैंपस के एक अन्य वीडियो में छात्रा प्रोफेसर को जूते से मारती दिख रही है, जबकि अन्य लोग उस पर हमला कर रहे हैं. प्रोफेसर को पूरे कैंपस में दौड़ाया गया और उसकी कार के पास फिर से पीटा गया. प्रोफेसर किसी तरह मौके से भागने में सफल रहा.

First published on: Mar 26, 2026 05:27 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.