---विज्ञापन---

7 घंटे हवा में रहने के बाद लौटी लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट, सऊदी अरब के ऊपर से लिया यू-टर्न

फ्लाइट रडार (Flightradar) के डेटा के मुताबिक, हीथ्रो एयरपोर्ट जा रहे A350 विमान ने सऊदी अरब के एयरस्पेस के ऊपर से यू-टर्न लिया और वापस लौट आया.

---विज्ञापन---

लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 111) तकनीकी खराबी की वजह से करीब सात घंटे तक हवा में रहने के बाद गुरुवार दोपहर दिल्ली लौट आई. फ्लाइट रडार के डेटा के मुताबिक, हीथ्रो एयरपोर्ट जा रहे A350 विमान ने सऊदी अरब के एयरस्पेस के ऊपर से यू-टर्न लिया और वापस लौट आया.

फ्लाइट ने लंदन जाने के लिए गुरुवार सुबह 6.13 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी. फिर दोपहर करीब 1.20 बजे वापस दिल्ली में लैंड कर गया. डेटा से पता चला कि एयर इंडिया का विमान करीब 3,300 km तक उड़ा और फिर हवा में ही वापस लौट आया. यह वही एयरक्राफ्ट था, जिसे नई दिल्ली से न्यूयॉर्क जाते समय आयरलैंड के शैनन में डायवर्ट कर दिया गया था. यह घटना 15 मार्च को हुई थी. एयर इंडिया ने तब भी कहा था कि यह एक टेक्निकल दिक्कत की वजह से हुआ था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : सावधान! फ्लाइट में ये सामान ले गए तो मच जाएगा बवाल, एयरपोर्ट पर हो सकता है जब्त या भारी जुर्माना

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि लंदन जा रहे विमान में आवाज़ें आने के बाद U-टर्न लेने का फैसला लिया गया.

---विज्ञापन---

हालांकि, एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक संदिग्ध टेक्निकल दिक्कत के बाद फ्लाइट को एहतियात के तौर पर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर वापस लाया गया.

बयान में कहा गया, ‘एयरक्राफ्ट सुरक्षित रूप से लैंड हो गया. अभी इसकी बड़े पैमाने पर टेक्निकल जांच की जा रही है, जिसे पूरा होने में और समय लगेगा.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : 7 घंटे हवा में रहने के बाद दिल्ली वापस लौटा एयर इंडिया का विमान, क्या कनाडा ने नहीं दी एंट्री?

बता दें, इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली से वैंकूवर जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को सात घंटे हवा में रहने के बाद वापस आना पड़ा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान को कनाडा में उड़ान भरने की नियामक मंजूरी ही नहीं मिली थी. जिस बोइंग 777-200LR विमान को कनाडा भेजा गया था, वह वहां के लिए अधिकृत नहीं था. एयर इंडिया को कनाडा के लिए केवल अपने बोइंग 777-300ER फ्लीट की ही अनुमति प्राप्त है. इस वजह से विमान को बीच रास्ते से वापस बुलाना पड़ा था.

---विज्ञापन---

First published on: Mar 26, 2026 03:34 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola