Budget 2025 Makhana board for Bihar Kisan Credit Card: संसद में बजट का भाषण शुरू हो चुका है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट की शुरुआत में ही किसानों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। वित्त मंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड से लिए दिए जाने वाले लोन का दायरा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया है। इसके अलावा बिहार में मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा की गई है।
बिहार में बनेगा मखाना बोर्ड
बजट के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी। बिहार में बड़े पैमाने पर मखाना उगाया जाता है। ऐसे में मखाना बोर्ड किसानों को लाभ देने के लिए काम करेगा।
यह भी पढ़ें- Budget 2025: कैंसर का इलाज होगा आसान, बजट में हेल्थ सेक्टर पर बड़ा ऐलान
बजट के बड़े ऐलान
- वित्त मंत्री ने मछुआरों के लिए भी स्पेशन इकोनॉमी जोन बनाने की घोषणा की है।
- डेयरी और मत्स्य पालन के लिए 5 करोड़ तक का कर्ज देने का ऐलान किया गया है।
- वित्त मंत्री ने कपास प्रोडक्शन मिशन का भी जिक्र किया है।
- वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों को सस्ते ब्याज दर पर लोन मिलेगा। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है।
- बिहार में मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान किया गया है।
धन धान्य योजना की शुरुआत
वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए राज्यों के साथ मिलकर धन धान्य कृषि योजना शुरू की जाएगी। देश के 100 जिलो में इस योजना की शुरुआत होगी। इस योजना से 1.7 करोड़ किसानों को फायदा होगा।
दालों पर भी फोकस
वित्त मंत्री का कहना है कि दालों के लिए भी स्पेशल मिशन चलाया जाएगा। तुअर और मसूर समेत कई दालों के लिए 6 साल का स्पेशल मिशन चलाया जाएगा। केंद्र की एजेंसियां 4 साल में तुअर, उड़द और मसूर की दाल खरीदेंगी।
यह भी पढ़ें- IIT में छात्रों की संख्या दोगुनी, 5 साल में 75 मेडिकल सीटें; बजट में शिक्षा पर बड़े ऐलान
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
2 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
2 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
3 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
3 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
4 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
5 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
6 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
7 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines