Live Updates
'पहले पिचकारियां और बच्चों के खिलौने विदेश से मंगाते थे, लेकिन आज...', DBT पर भी बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिपब्लिक टीवी प्लेनरी समिट 2025 में कहा कि आप वो दौर भी याद करिए जब खुद प्रधानमंत्री कहते थे कि एक रुपया भेजते थे तो गरीबों तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचते थे। बीते दशक में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए गरीबों के खातों में 42 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा ट्रांसफर किए गए हैं। दस साल पहले हम होली की पिचकारियां और बच्चों के खिलौने विदेश से मंगाते थे। आज हमारा खिलौनों का निर्यात तीन गुना हो गया है।
यह भारत की सदी है : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया कह रही है कि यह भारत की सदी है। भारत आज दुनिया की ग्रोथ को ड्राइव कर रहा है। आजादी के 65 साल बाद भी भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। पिछले दशक में हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए और अब उसी रफ्तार से हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं।
BSP विधायक उमाशंकर सिंह से मिलने उनके घर क्यों पहुंचीं मायावती?
लखनऊ में BSP सुप्रीमो मायावती अपने इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचीं।विधायक उमाशंकर कैंसर जैसी बीमारी से लड़कर उबरे हैं और घर पर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उमाशंकर की तबीयत का हालचाल लेने और कुशल क्षेम पूछने मायावती आज उनके घर गई थीं। सामान्य तौर पर मायावती किसी के आवास नहीं जाती हैं, लेकिन उमाशंकर के घर में होने वाले कार्यक्रमों में भी वो पहले भी जाती रही हैं।
लुधियाना में संयुक्त किसान मोर्चा की इमरजेंसी मीटिंग खत्म, 10 मार्च को AAP विधायकों का करेंगे घेराव
लुधियाना में संयुक्त किसान मोर्चा की इमरजेंसी मीटिंग हुई। किसान नेता पंजाब में 10 मार्च को अपनी मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों का घेराव करेंगे। किसानों ने मुख्यमंत्री को मांगों को लेकर डिबेट की भी चुनौती दी है।
दिल्ली के दरियांगज में लगी भीषण आग
दिल्ली के दरियांगज में भीषण आग लगी। बिल्डिंग के बेसमेंट में आग लगते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल की 8 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।
दिल्ली में 8 मार्च को होगा स्पेशल प्रोग्राम
दिल्ली में गरीब महिलाओं को 2500 रुपये देने की अपनी घोषणा पूरी करने की दिशा में भाजपा आगे बढ़ रही है। भाजपा योजना के तहत पंजीकरण 8 मार्च से शुरू कर सकती है और लाभार्थियों की सूची भी तैयार की जाएगी। बीते दिन कैबिनेट की बैठक हो सकती है, जिसमें महिला समृद्ध योजना को मंजूरी मिल सकती है। आर्थिक रूप से कमजोर हर महिला को 2500 रुपये देने संबंधी प्रक्रिया डेढ़ महीने में पूरी करने की प्रतिबद्धता है। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू या छत्रसाल स्टेडियम में पंजीकरण शुरू करने के लिए कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें 10 हजार महिलाएं शिरकत करेंगी।
हरपाल सिंह चीमा पहुंचे पठानकोट
पंजाब वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा आज पठानकोट जीएसटी ऑफिस पहुंचे और औचक निरीक्षण किया, लेकिन इस दौरान उन्हें ऑफिस में अधिकारी नहीं मिले तो उन्होंने कार्रवाई करने के आदेश दिए। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक भी निरीक्षण करने के लिए पठानकोट पहुंचे।
केजरीवाल की जेड कैटेगरी सिक्योरिटी नहीं हटेगी
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की जेड कैटेगरी सुरक्षा जारी रहेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिक्योरिटी रिव्यू के बाद यह फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल की जेड कैटेगरी सुरक्षा को फिलहाल बरकरार रखा गया है। हालांकि आईबी और दिल्ली पुलिस के द्वारा खतरे के आकलन के बाद इस पर आगे फैसला लिया जाएगा, लेकिन इस संबंध में दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी विंग केंद्रीय गृह मंत्रालय को मौजूदा सुरक्षा स्थिति को लेकर रिपोर्ट भेज सकती है।
आज जोधपुर बनेगा शाही शादी का गवाह
आज राजस्थान का जोधपुर शहर शाही शादी का गवाह बनेगा। आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय की अमानत के साथ शाम 6 बजे गोधूलि बेला में जोधपुर के उम्मेद भवन में पाणिग्रहण होगा। समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ज्योतिराज सिंधिया, वसुंधरा राजे, एमपी विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उप मुख्यमंत्री राजस्थान दिया कुमारी सहित राजनीतिक और उद्योग जगत की कोई हस्तियां भी शामिल होंगी।
दक्षिण कोरिया में सैन्य अभ्यास में गलती
दक्षिण कोरिया में सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ी गलती हो गई। सेन के एक जेट ने अपने ही नागरिकों पर बम गिरा दिए। वायु सेना की ओर से बताया गया कि वायु सेना के केएफ-16 विमान से 8 बम निर्धारित फायरिंग रेंज के बाहर छोड़ दिए, जिससे नागरिक घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 10 बजे (0100 GMT) पोचियोन में हुई, जो परमाणु हथियार संपन्न उत्तर कोरिया के साथ लगती भारी सुरक्षा वाली सीमा से करीब 25 किलोमीटर (16 मील) दक्षिण में है।
जम्मू में मूसलाधार बारिश का कहर
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के पंचारी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कें धंस चुकी हैं। नमोल के रास्ते धंती से जोड़ने वाली 14 किलोमीटर लंबी सड़क में बड़ी दरारें पड़ गईं है। साथ ही धंती गांव के वार्ड नंबर 7 में 70 मीटर का हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
दिल्ली की सड़कों को चमकाएगा NDMC
लुटियंस दिल्ली की सड़कों को 13 मार्च तक चमकाने का जिम्मा NDMC ने उठाया है। दिल्ली सरकार की सक्रियता के बाद विभाग एक्टिव हुआ और 14 सड़कों और चौराहों को चिन्हित करके 13 मार्च तक सुधारने की समयसीमा तय की। पहले चरण में गोल मार्केट से पंचकुइयां रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, सांसद मार्ग, तानसेन मार्ग, मौलाना आजाद रोड, महर्षी रमन मार्ग, जोर बाग रोड समेत कई रोड को चमकाने का काम किया जाएगा।
मान सरकार का युद्ध नशे के विरुद्ध मिशन जारी
पंजाब की भगवंत मान सरकार का 'युद्ध नशे के विरुद्ध मिशन जारी है, जिसके तहत आज नशे के खिलाफ बुलडोजर एक्शन लिया जाएगा। आज खन्ना और अमृतसर में कार्रवाई की जाएगी। नशा तस्करों की धरपकड़ भी जारी है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब से नशे का उन्मूलन करने का संकल्प लिया है।
लंदन में खालिस्तान समर्थकों का विरोध प्रदर्शन
खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में उस स्थान के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जहां विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने चैथम हाउस में आयोजित एक चर्चा में भाग लिया था। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि हम स्पष्ट रूप से रुपये के अंतर्राष्ट्रीयकरण को बढ़ावा दे रहे हैं, क्योंकि हम सक्रिय रूप से भारत का वैश्वीकरण कर रहे हैं। अधिक भारतीय विदेश यात्रा कर रहे हैं और रह रहे हैं। भारत के व्यापार और निवेश क्षेत्रों का विस्तार हुआ है। परिणामस्वरूप, रुपये का उपयोग भी बढ़ेगा। कई मामलों में, हमने भारत और अन्य देशों के बीच कैशलेस भुगतान के लिए तंत्र स्थापित किए हैं और व्यापार बस्तियों का समर्थन किया है, विशेष रूप से कठिन मुद्रा, विशेष रूप से डॉलर की कमी का सामना करने वाले देशों में। यह भारत के वैश्वीकरण के हिस्से के रूप में रुपये के लेनदेन के स्थिर बाह्यीकरण को दर्शाता है। हमें डॉलर से कोई समस्या नहीं है, और अमेरिका के साथ हमारे संबंध सर्वोत्तम हैं।
होली पर सिक्योरिटी के लिए खास इंतजाम
होली पर सिक्योरिटी के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने खास इंतजाम किए हैं। डीयू प्रॉक्टर रजनी अब्बी ने बताया कि डीयू प्रॉक्टर कार्यालय में एक स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है। छात्र कार्यालय के लिए दिए गए नंबर के जरिए उससे संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम 14 मार्च तक सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक काम करेगा। इसके अलावा कैंपस में कई पुलिस वैन गश्त करेंगी। पुलिस को महिला कॉलेजों और छात्रावासों के सामने उपस्थिति बनाए रखने के लिए कहा है, ताकि होली खेलते समय किसी भी तरह से माहौल खराब न हो।
हमास के साथ अमेरिका की गुप्त वार्ता
अमेरिका ने हमास के साथ गुप्त वार्ता की और चेतावनी दी कि अगर बंधकों को रिहा नहीं किया तो नरक में जाने को तैयार रहें। ट्रंप प्रशासन इजरायल में पकड़े गए और गाजा में रखे गए अमेरिकी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए आतंकवादी फिलिस्तीनी समूह हमास के साथ गुप्त वार्ता कर रहा है। बंधक मामलों के लिए अमेरिका के विशेष दूत एडम बोहलर ने हाल के सप्ताहों में कतर की राजधानी दोहा में हमास के साथ सीधी वार्ता की। वहीं बात नहीं मानने पर ट्रंप ने अंतिम चेतावनी दे दी है।
आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो अमेरिका के हमास के लड़ाकों से सीक्रेट मीटिंग की और चेतावनी दी कि वह बंधकों को रिहा करे, नहीं तो अंजाम के लिए तैयार रहे। यूक्रेन के क्रिवी शहर पर रूस ने फिर मिसाइल दागी, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हुए हैं।
पाकिस्तान में फिर आतंकी हमला हुआ है। बलूचिस्तान में बीचा बाजार में विस्फोट किया गया, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। ट्रंप और ट्रूडो के बीच टैरिफ को लेकर बात हुई, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के तेवर नरम पड़ गए। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
कोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
14 mins ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
1 hr agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
1 hr agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
2 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
2 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
4 hrs agoLIVE: जंतर-मंतर की तरफ मार्च कर रहे लेफ्ट संगठन के छात्रों को पुलिस ने रोका
6 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
7 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
15 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines