असम के करीमगंज जिले का नाम बदलकर 'श्रीभूमि' रखा, हिमंत बिस्वा सरकार का बड़ा फैसला

Assam Government Decision On Karimganj District Name : असम के करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि हो गया। इसे लेकर हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

Assam CM Himanta Biswa Sarma

CM Himanta Biswa Sarma (File Photo)

विज्ञापन

Assam Government Decision : असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य के एक जिले और शहर का नाम बदल दिया। सरकार ने करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि जिला रख दिया और करीमगंज शहर का नाम बदलकर श्रीभूमि टाउन रखा। इसे लेकर सरकार ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी।

असम सरकार ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर करीमगंज जिले और करीमगंज शहर का नाम क्रमशः श्रीभूमि जिला और श्रीभूमि टाउन रखा है। रवींद्रनाथ टैगोर ने 100 साल से पहले करीमगंज जिले को श्रीभूमि यानी मां लक्ष्मी की भूमि के रूप में वर्णन किया था। लंबे समय से इस जिले के नाम बदलने की मांग की जा रही थी।

विज्ञापन

असम कैबिनेट में लिया गया अहम फैसला

विज्ञापन

असम कैबिनेट की बैठक में 19 नवंबर को करीमगंज जिले के नाम बदलने की चर्चा हुई थी। इसके बाद मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लग गई। इसके बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने असम के आधुनिक करीमगंज जिले को ‘श्रीभूमि’- मां लक्ष्मी की भूमि बताया था।

विज्ञापन

सितंबर में बदला था पोर्ट ब्लेयर का नाम

आपको बता दें कि इससे पहले सितंबर में केंद्र की मोदी सरकार ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर का नाम बदला था। पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयापुरम रख गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ