BJP के CM पर 'एक्शन' लेंगे CJI? असम में मियां-मुस्लिम पर बवाल

Himanta Biswa Sarma News: जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मदनी ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक लिखित पत्र भेजा, जिसमें असम के सीएम के लगातार असंवैधानिक बयानों की लिस्ट संलग्न है और उनसे तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

Jharkhand Assembly Election 2024, Jharkhand Assembly Election 2024 Candidates of BJP Congress Congress

Himanta Biswa Sarma News: प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा हिंद ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मुस्लिम संबंधी बयान की निंदा करते हुए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को इस विभाजनकारी और संविधान विरोधी टिप्पणी का स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया है। सरमा ने बीते मंगलवार को राज्य विधानसभा में कहा था कि वो पक्षपात करेंगे और मियां-मुस्लिमों को असम में कब्जा नहीं करने देंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा नगांव में 14 साल की एक बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना की पृष्ठभूमि में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर विपक्षी दलों के कार्य स्थगन प्रस्ताव के संबंध में विधानसभा में बोल रहे थे। पूरा मामला समझने के लिए देखिए ये वीडियो –

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ