Live Updates
'IAS-IPS की प्रश्नावली में औरंगजेब और शिवाजी का उल्लेख', पिता के निलंबन पर बेटे फरहान आजमी का बयान
महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित किए जाने पर उनके बेटे फरहान आजमी ने कहा कि यह दुखद है कि मेरे पिता को तथ्यपूर्ण बोलने के लिए निलंबित कर दिया गया है। आईएएस और आईपीएस की प्रश्नावली में औरंगजेब और शिवाजी का उल्लेख किया गया है। मेरे पिता ने इस प्रश्नावली का हवाला दिया है। एकनाथ शिंदे को इतनी बुरी तरह से चोट लगी है कि वे धनंजय मुंडे की हत्यारी राजनीति को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, जहां उन्होंने कथित तौर पर दिनदहाड़े एक सरपंच की हत्या कर दी। लेकिन उनका नाम चार्जशीट में नहीं है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और अपने पिता का समर्थन करता हूं।
महागठबंधन विधायक दल की बैठक कल
बिहार में महागठबंधन विधायक दल की बैठक गुरुवार को होगी। बजट पर सरकार को घेरने की तैयारी चल रही है।
भूपेंद्र यादव व के लक्ष्मण बने पर्यवेक्षक
झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायक दल और विपक्ष का नेता चुनने के लिए बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और सांसद के लक्ष्मण को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
'बिहार चुनाव के बाद पाला बदल सकते हैं सीएम नीतीश', प्रशांत किशोर का दावा
प्रशांत किशोर ने दावा किया कि सीएम नीतीश कुमार बिहार चुनाव भाजपा के साथ लड़ेंगे, लेकिन बाद में वे पाला बदल सकते हैं।
राहुल गांधी कल जाएंगे मुंबई
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कल मुंबई का दौरा करेंगे। वह लोगों से बातचीत के कार्यक्रम के तहत धारावी का दौरा करेंगे और वहां लोगों से मिलेंगे। वह धारावी में अडानी समूह को दी गई परियोजना से प्रभावित लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं। ये जानकारी कांग्रेस सूत्रों के हवाले से सामने आई है।
उत्तराखंड के दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। सुबह करीब 9:30 बजे वे मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन गद्दीस्थल पर पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। सुबह करीब 10:40 बजे वे एक ट्रैक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे और हरसिल में एक सार्वजनिक समारोह में जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन
महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर आज महाविकास अघाड़ी के विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। महाविकास अघाड़ी के विधायकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर कथित टिप्पणी के लिए प्रशांत कोरटकर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
चित्रकूट में 4 महिला सफाई कर्मियों की मौत
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लौट रहे सफाई कर्मियों का चित्रकूट में एक्सीडेंट हो गया। डंपर की टक्कर लगने से हुए हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई है। 18 लोग घायल हैं, जिनमें से 6 की हालत नाजुक है। सफाई कर्मी बस में सवार होकर सफाई करने महाकुंभ स्थल पर गए थे और वापस लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए।
जम्मू कश्मीर में पुलिस चौकी पर हमला
4-5 मार्च की रात को लगभग 2120 बजे आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला के ओल्ड टाउन में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया। इसमें किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इलाके में और उसके आसपास तलाशी अभियान जारी है।
भरूच में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास हुआ।
चंडीगढ़ में आज किसानों का विरोध प्रदर्शन
चंडीगढ़ में आज किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए पुलिस ने 18 एंट्री पॉइंट्स सील कर दिए हैं। 2000 के करीब पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसान नेता जोगिंदर उग्राहां की किसानों से अपील है कि वे आज बड़ी संख्या में घरों से निकल कर चंडीगढ़ की ओर कूच करें। यदि पुलिस रास्ते में रोकती है तो वहीं पर बैठ जाएं, लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाए कि ट्रैफिक न रोका जाए, बल्कि सड़क के एक तरफ बैठा जाए, ताकि सरकार उनको बदनाम न कर सके। आज शाम को आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
पाकिस्तान में आतंकी हमले में 9 की मौत
पाकिस्तान में उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आतंकी हमले में 9 लोगों की मौत हो गई है और 4 आतंकी भी मारे गए हैं। 2 आत्मघाती हमलावर विस्फोटकों से भरी 2 कारों लेकर सेना परिसर में घुस गए। जिससे भयानक विस्फोट हुआ और 9 लोगों के चिथड़े उड़ गए। मारे गए 9 लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं।
आज कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे, जिसमें वे देश और दुनिया के लिए बड़े ऐलान कर सकते हैं। इस बारे में अमेरिकी कांग्रेसी स्कॉट फ्रैंकलिन कहते हैं कि मैं यह सुनकर बहुत उत्साहित हूं कि राष्ट्रपति आज रात क्या कहेंगे? अमेरिकी जनता यह जानने में दिलचस्पी रखती है कि पद पर आने के बाद उनके पहले छह सप्ताह या उससे भी अधिक समय के बाद वे कैसा महसूस करते हैं... वे हर दिन को ऐसे जी रहे हैं जैसे कि यह आखिरी दिन हो और वे अपने पास मौजूद हर मिनट का पूरा लाभ उठा रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि उनके पास सब कुछ पूरा करने के लिए सीमित समय है।
आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे, जिसमें वे बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की रूस के साथ युद्ध विराम के लिए अमेरिका से फिर बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं और उन्होंने व्हाइट हाउस में जो हुआ, उस पर खेद जताया है।
पाकिस्तान में विस्फोटक से भरी कार लेकर आतंकी आर्मी कैंट में घुस गया। धमाका होने से 9 लोगों की मौत हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के हत्यारे की फांसी की सजा केा उम्रकैद में बदल दिया है। अबूधाबी के बाद अब अफ्रीका में साउथ पोल का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर खुलेगा। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 hr agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
1 hr agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
2 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
3 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
4 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
5 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
5 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
6 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
6 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines