IND VS WI Highlights: वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में भारत को 24 रनों से हराया, सीरीज में की 2-2 की बराबरी

IND vs WI 4th T20I Highlights: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 248 रनों लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 223 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है.

India vs West Indies 4th T20I

वेस्टइंडीज ने चौथा टी20 मैच जीतकर सीरीज में की बराबरी (PIC Credit- ANI)

India vs West Indies 4th T20I Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रनों से हराया और सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 248 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में टीम इंडिया 223 रन पर ही ढेर हो गई. भारत की ओर से संजू सैमसन ने 23 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली. उनके आलवा, तिलक वर्मा ने 43 रन और नीतीश रेड्डी ने 41 रन जोड़े, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी. वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से कीमो पॉल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल हासिल किया. उनके अलावा, गुडाकेश मोती ने 2 विकेट चटकाए, जबकि रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर को 1-1 विकेट मिला.

विज्ञापन

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए हैं. टीम के लिए कप्तान शाई होप ने शानदार शतक जड़ा और 50 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 9 छक्के जड़े. उनके अलावा, शेफरन रडरफोर्ड ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रनों की पारी खेली. वहीं, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी20 मुकाबला

वेस्टइंडीज ने भारत को चौथे टी20 मुकाबले में 24 रनों से हरा दिया है. 248 रनों का पीछा करते हुए टीम इंडिया 223 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है. भारत की ओर से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 43 रन और नीतीश रेड्डी ने 41 रन जोड़े. वहीं, टीम के 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके. वेस्टइंडीज की ओर से कीमो पॉल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल हासिल किया. उनके अलावा, गुडाकेश मोती ने 2 विकेट चटकाए, जबकि रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर को 1-1 विकेट मिला.

IND vs WI Live Score: भारत के 200 रन पूरे, लगा छठा झटका

16.5 ओवर में भारत ने 200 रन पूरे कर लिए हैं. हालांकि अगली ही गेंद पर तिलक वर्मा आउट हो गए. भारत को छठा झटका लगा है. वह 25 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हो गए.

IND vs WI Live Score: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद भारत को एक और झटका लगा. नमन धीर बिना खाता खोले गुडाकेश मोती की गेंद पर आउट हो गए. इसी के साथ भारत ने 130 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया है. 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 132 रन है.

IND vs WI Live Score: अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन

12वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में चौथा झटका लगा. अभिषेक 24 गेंदों पर 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 11.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 130 रन है. अभी भारत को जीत के लिए 51 गेंदों पर 118 रनों की जरूरत है.

IND vs WI Live Score: भारत ने 10 ओवर में बनाए 115 रन

भारत ने शुरुआती 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं और अब उसे जीत के लिए 60 गेंदों में 133 रनों की जरूरत है. फिलहाल अभिषेक शर्मा 24 रन और तिलक वर्मा 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs WI Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

9वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा झटका लगा. श्रेयस 11 गेंदों पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 9 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 3 विकेट पर 108 रन है.

IND vs WI Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका, ईशान किशन आउट

5वें ओवर में भारत को दूसरा झटका भी लग गया है. कीमो पॉल ने संजू सैमसन को आउट करने के बाद ईशान किशन को भी पवेलियन भेज दिया है. ईशान सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. 5 ओवर के भारत का स्कोर 2 विकेट पर 69 रन है.

IND vs WI Live Score: संजू सैमसन लौटे पवेलियन, भारत को पहला झटका

5वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा. सैमसन 23 गेंदों पर 56 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 4.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 60 रन है.

IND vs WI Live Score: संजू सैमसन ने ठोका तूफानी अर्धशतक

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक ठोक दिया है. सैसमन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 20 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. संजू के फिफ्टी से भारत ने सिर्फ 4 ओवर में 60 रन बना लिए हैं.

IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर 50 के पार

भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती 3 ओवर में 50 रन बना लिए हैं. फिलहाल संजू सैमसन 47 रन और अभिषेक शर्मा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs WI Live Score: भारत की तूफानी शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने तूफानी शुरुआत की है. भारत ने शुरुआती दो ओवर में बिना किसी नुकसान 25 रन ठोक दिए हैं. फिलहाल संजू सैमसन 23 रन और अभिषेक शर्मा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs WI Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया

248 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से स्पिनर रोस्टन चेज पहला ओवर फेंकने आए हैं.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रनों का लक्ष्य

वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए 248 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान शाई होप ने शानदार शतक जड़ा और नाबाद 102 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, शेफरन रडरफोर्ड ने नाबाद 49 रनों की पारी खेली. वहीं, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किए.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार

वेस्टइंडीज ने 17वें ओवर में 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. 17 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 3 विकेट पर 207 रन है. इस ओवर में मयंक यादव ने 22 रन लुटाए. फिलहाल शाई होप 83 रन बनाकर शतक के करीब पहुंच गए हैं. उनके साथ रदरफोर्ड 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs WI Live Score: अर्शदीप ने रोवमेन पॉवेल को भेजा पवेलियन

वेस्टइंडीज ने 156 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया. 13वें ओवर की 5वीं गेंद पर अर्शदीप सिंह रोवमेन पॉवेल को पवेलियन भेज दिया. पॉवेल 17 गेंद पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 3 विकेट पर 156 रन है. शाई होप 63 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs WI Live Score: शाई होप ने जड़ा शानदार अर्धशतक

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने एक और शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. होप ने 28 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. 11 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 2 विकेट पर 129 रन है. फिलहाल शाई होप 55 रन और रोवमैन पॉवेल 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार

वेस्टइंडीज ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 2 विकेट पर 118 रन है. फिलहाल शाई होप 47 रन और रोवमैन पॉवेल 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs WI Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता

9वें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रिंस यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई. प्रिंस ने शिमरोन हेटमायर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है. हेटमायर 12 गेंदों पर 33 रन बनकार आउट हो गए. 9 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 2 विकेट पर 114 रन है. शाई होप 44 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार

वेस्टइंडीज ने 8वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. 8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 109 रन है. फिलहाल शाई होप 42 रन और शिमरोन हेटमायर 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में बनाए 79 रन

वेस्टइंडीज ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में एक विकेट पर 79 रन बना लिए हैं. फिलहाल शाई होप 28 रन और शिमरोन हेटमायर 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs WI Live Score: भारत को मिली पहली सफलता

अक्षर पटेल ने भारत को पहली सफलता दिला दी है. अक्षर ने 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर ज्वेल एंड्रयू को आउट किया. एंड्रयू 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियल लौटे. 5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 60 रन है. शाई होप 27 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs WI Live Score: मयंक यावद ने तीसरे ओवर में लुटाए 20 रन

भारत की ओर से तीसरा ओवर करने आए मयंक यादव ने 20 रन लुटा दिए. मयंक की ओवर की शुरुआत वाइड से की, जिसपर वेस्टइंडीज को चौका भी मिल गया. वहीं, अगली गेंद नो बॉल रही और फिर पहली लीगल गेंद पर शाई होप ने छक्का भी जड़ दिया. 3 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर बिना किसी नुकसान 40 रन है.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की अच्छी शुरुआत

वेस्टइंंडीज को अच्छी शुरुआत मिली है. वेस्टइंडीज ने शुरुआती दो ओवर में बिना किसी नुकसान 20 रन बना लिए हैं. फिलहाल शाई होप 2 और ज्वेल एंड्रयू 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंंडीज की बल्लेबाजी शुरू

वेस्टइंंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. शाई होप और ज्वेल एंड्रयू पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज मयंक यादव पहला ओवर फेंकने आए हैं.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.

IND vs WI Live Score: भारत की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

IND vs WI Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतर रही है.

IND vs WI Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

भारत-वेस्टइंडीज चौथे टी20 मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 6.30 बजे टॉस होगा. दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. मैच 7 बजे से शुरू होगा.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11

शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रोस्टन चेस, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती.

IND vs WI Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

IND vs WI Live Score: वैभव सूर्यवंशी को आज मिलेगा मौका?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है. वैभव पिछले तीन मैचों से बेंच पर ही बैठे हैं. हालांकि, चौथे टी20 मैच में उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है. तीसरे टी20 मैच में संजू सैमसन के खराब प्रदर्शन के बाद वैभव की प्लेइंग 11 में वापसी की उम्मीद है.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का फुल स्क्वॉड

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.

IND vs WI Live Score: भारत का फुल स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव और नमन धीर.

IND vs WI Live Score: टीम इंडिया के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत फिलहाल इस 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है और उसके पास एक मैच बाकी रहते सीरीज पर कब्जा जमाने का मौका है. भारत ने पहले टी20 मैच में जीत के साथ शानदार आगाज किया था, लेकिन दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने दमदार वापसी करते हुए सीरीज बरबार कर दी थी. लेकिन फिर तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली. अब टीम के पास चौथे टी20 मैच में जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने का मौका है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ