Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी अरब का कहना है कि हुतियों ने इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का पर हमला किया है. इसके लिए हुतियों ने एक ड्रोन भेजा था, जिसे रास्ते में ही रोककर नष्ट कर दिया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में सत्तारुढ़ TVK पार्टी के IT विंग की ओर से कहा गया, ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु सी. जोसेफ विजय से मिलकर हमें बहुत खुशी और उत्साह होता. लेकिन, जनता की सुरक्षा और लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए, ऐसी स्थिति बन गई है जिसमें मुख्यमंत्री और अन्य नेता आपसे नहीं मिल सकते. इसलिए, हम प्यार से अनुरोध करते हैं कि कोई भी उनसे मिलने की कोशिश न करे. साथ ही, हम विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि आप उस होटल के एंट्री गेट पर या उस रास्ते पर इंतजार न करें जहां से नेता गुजरेंगे.’
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रायपुर, छत्तीसगढ़: अतिरिक्त SP (ग्रामीण) अभिषेक झा ने बताया, ‘महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कल रात हमें सूचना मिली कि उनकी मौत हो गई है. सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया. पुलिस पहले से ही मामले की जांच कर रही थी… आरोपी लड़के की पहचान कर ली गई थी. CCTV फुटेज में आरोपी को महिला के आस-पास आते-जाते देखा गया.’
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम के होजाई में AIUDF नेता बदरुद्दीन अजमल ने नौगांव लोकसभा उपचुनाव पर कहा, “बीजेपी सिर्फ हिंदू की बात करती है, कांग्रेस ना हिंदू की बात करती है ना ही मुसलमान की बात करती है. हम इंसानियत की बात करते हैं इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि हम जीतेंगे और बाकी दोनों पार्टियां (बीजेपी और कांग्रेस) हारेंगी. हम आज सुबह 10 बजे नामांकन दाखिल करेंगे.”
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में चल रहे मानहानि मामले की आज सुनवाई होगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके पैतृक गांव वडनगर (गुजरात) में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुजरात के वडनगर में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोलकाता दौरे पर रहेंगे. यहां वे प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा को केंद्र में रखकर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़े कार्यक्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में भी आज सुनवाई होगी. इसके अलावा, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में भारतीय विश्व मामलों की परिषद (ICWA) के सहयोग से पश्चिम एशिया और उत्तर अफ्रीका (WANA) में जारी संकट पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत होगी. सम्मेलन में WANA क्षेत्र के घटनाक्रम और भारत पर पड़ने वाले संभावित नीतिगत प्रभावों पर चर्चा की जाएगी.
---विज्ञापन---
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
---विज्ञापन---