सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार, जानें क्या है विवाद?

सौरव गांगुली ने ‘दूसरा’ मूवी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका डाली थी, जिसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली है. मूवी आज रिलीज होनी है और इससे पहले उनकी याचिका पर फैसला आ गया है, आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Sourav Ganguly | Doosra Movie | Delhi High Court

सौरव गांगुली ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग हाईकोर्ट से की थी. CREDIT: ANI/IMDB

बॉलीवुड फिल्म दूसरा आज सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. मगर उससे ठीक पहले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली इसपर रोक की मांग करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए थे. हालांकि उनकी याचिका खारिज हो गई है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को फिल्म दूसरा (Doosra) की रिलीज रुकवाने की कोशिश में फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है. गुरुवार को अदालत ने गांगुली की उस मांग को मानने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म पर रोक लगाने की अपील की थी. कोर्ट के इस फैसले से फिल्म के मेकर्स को बड़ी राहत मिली है और फिलहाल फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ