दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, मेयर ऑफिस को भी उड़ाने का ईमेल

दिल्ली, चंडीगढ़ के कई बड़े स्कूलों और मुंबई मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. ईमेल से मिली इस धमकी के बाद बम निरोधक दस्ता और पुलिस टीमें सघन तलाशी अभियान चला रही हैं. हालांकि, दिल्ली के स्कूलों में जांच के दौरान अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.

Bomb Threat Schools, Delhi School Bomb Scare, Mumbai Mayor Bomb Threat, Chandigarh Schools Threat

देश के तीन बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह कई नामी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं. Credit: AI

देश के तीन बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कई नामी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं. दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सरदार पटेल विद्यालय, रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल और मयूर विहार स्थित सलवान पब्लिक स्कूल को धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके बाद अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई. इसके अलावा मुंबई में मेल में 31 अक्टूबर को ग्रेनेड हमला करने और 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स को बम से उड़ाने की बात भी कही गई है. ईमेल और फोन के जरिए मिली इन सूचनाओं के बाद संबंधित शहरों की पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते तुरंत हरकत में आ गए.

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के नामी स्कूलों में हड़कंप

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह कई स्कूलों को बम की धमकी मिली. फायर ब्रिगेड को वेंकटेश्वर स्कूल के संबंध में सुबह 9:37 बजे और सलवान पब्लिक स्कूल के लिए 9:57 बजे सूचना दी गई. चाणक्यपुरी के सरदार पटेल विद्यालय में यह धमकी उस समय आई जब वहां पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) चल रही थी, जिससे अभिभावकों और बच्चों के बीच दहशत फैल गई. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत पूरे परिसर की तलाशी ली. राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है.

मुंबई मेयर दफ्तर को तीसरा धमकी भरा ईमेल

उधर, मुंबई में बीएमसी (BMC) मेयर रितु तावड़े के दफ्तर को शुक्रवार सुबह 11:31 बजे एक धमकी भरा ईमेल मिला. यह तीसरा मौका है जब मेयर को ऐसी धमकी भेजी गई है. इस मेल में शिवसेना के डिप्टी मेयर संजय घाड़ी को भी मार्क किया गया था. ईमेल भेजने वाले ने खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का प्रतिनिधि बताते हुए मेयर दफ्तर में दोपहर 3:11 बजे और एक स्कूल में दोपहर 1:11 बजे धमाका करने की चेतावनी दी.

विज्ञापन

चंडीगढ़ में भी स्कूलों को धमकी

चंडीगढ़ में भी शुक्रवार को कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले. इस मेल में मेयर ऑफिस और कुछ अन्य सरकारी दफ्तरों का भी नाम लिया गया है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और बम स्क्वॉड के साथ मिलकर सभी संदिग्ध परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी गई. पुलिस और साइबर सेल धमकी भेजने वाले ईमेल एड्रेस का पता लगाने में जुटे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ