Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज 3 देशों में लगे भूकंप के झटके, 4 से 5 के बीच रही तीव्रता

तिब्बत के बाद आज सुबह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके लगे, लेकिन जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. आज देशभर में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होंगे और दिल्ली में होने वाले प्रोटेस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति भी हिस्सा लेंगे.

Breaking News

Credit- News24 Hindi GFX

आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज दिल्ली हाई कोर्ट में शाम 6 बजे ‘गुड बिहेवियर’ बॉन्ड को चुनौती देने वाली नेहा बोरा की याचिका पर फैसला आएगा, जो बीते दिन सुरक्षित रख लिया गया था. वहीं आज UP, बिहार, महाराष्ट्र और कनार्टक की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग चल रही है और परिणाम 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. इधर आज भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पीपल अगेंस्ट SIR गठबंधन का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन है. उधर आज प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और स्पीच देंगे.

विज्ञापन

नितिन नवीन आज झारखंड के दौरे पर जाएंगे

आज उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव के मतदान को लेकर गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, मुरादाबाद बिजनौर समेत कई जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद हैं. इधर आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड जाएंगे, जहां वे पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन भी करेंगे. उधर आज आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज 12 बजे दिल्ली सरकार के द्वारा स्कूलों में बांटी जाने वाली किताबों को लेकर भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे. वहीं विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से अजरबैजान की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, जहां द्विपक्षीय बैठक होगी.

विज्ञापन

    इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

    LIVE UPDATES

    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भूकंप आया

    चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आज सुबह भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 से 5 के बीच रही. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, चीन में सुबह 6:05 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई में मिला. पाकिस्तान में सुबह 4:56 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र भी 15 किलोमीटर की गहराई में मिला. अफगानिस्तान में सुबह 5:54 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 25 किलोमीटर की गहराई में मिला.

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Khushbu Goyal

    Khushbu Goyal

    खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
    ... और पढ़ें
    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ