फेस्टिव सीजन में अगर नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ऑनलाइन सेल आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है. खास बात यह है कि 30 हजार रुपये से कम के बजट में भी Realme, OnePlus, Samsung, Redmi और Motorola जैसे बड़े ब्रांड के फोन मिल रहे हैं. अगर आपका बजट इसी रेंज में है, तो इन 5 स्मार्टफोन पर नजर डाल सकते हैं. साथ ही अगर खरीदते समय किसी ऑनलाइन स्टोर या ई-कॉमर्स साइट पर सेल चल रही हो तो आप इन्हें और भी ज्यादा डिस्काउंट में खरीद सकते हैं.
30 हजार से कम में अच्छे कैमरा फोन्स
1. Realme 16x 5G
Realme 16x 5G में 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है. यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh की बैटरी है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है.
Realme 16x 5G की कीमत
फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है. वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 30,999 रुपये में आता है. 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,000 रुपये बताई गई है. ऐसे में 30 हजार रुपये के बजट में इसका बेस वेरिएंट देखा जा सकता है.
2. OnePlus Nord CE 6 Lite
OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.72 इंच की फुल HD+ LCD स्क्रीन मिलती है. इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है. फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत
6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत करीब 28,999 रुपये है. 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट करीब 30,999 रुपये में मिलता है. वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 34,999 रुपये से ज्यादा बताई गई है. 30 हजार रुपये के बजट में इसका 6GB वाला वेरिएंट फिट बैठता है.
3. Samsung Galaxy M36 5G
Samsung Galaxy M36 5G रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक विकल्प है. इसमें 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus+ मिलता है. फोन में Exynos 1380 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी दी गई है.
Samsung Galaxy M36 5G की कीमत
इस फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है. वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल 24,490 रुपये में उपलब्ध बताया गया है. यानी 30 हजार रुपये के बजट में यह फोन दोनों वेरिएंट में खरीदा जा सकता है.
4. Redmi Note 17 5G
Redmi Note 17 5G में 7 इंच की फुल HD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. फोन में Snapdragon सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन की 8,000mAh बैटरी 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है.
Redmi Note 17 5G की कीमत
Redmi Note 17 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999 रुपये बताई गई है. वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट करीब 30,000 रुपये में लिस्टेड है. सेल के दौरान बैंक ऑफर और अन्य डिस्काउंट के साथ इसकी कीमत में बदलाव हो सकता है.
5. Moto G57 Power 5G
Moto G57 Power 5G इस लिस्ट में सबसे कम शुरुआती कीमत वाला फोन है. इसमें 6.72 इंच की फुल HD+ स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. फोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है. फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
Moto G57 Power 5G की कीमत
भारत में इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत 21,199 रुपये बताई गई है.