Live Updates
'केंद्र सरकार की दादागिरी नहीं चलेगी', पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर क्या बोले मनीष सिसोदिया?
आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने चंडीगढ़ में कहा कि 2-3 राज्यों के बीच जो समझौता हुआ, उसे शर्तों के हिसाब से राज्यों को ही निपटाना चाहिए। केंद्र सरकार की दादागिरी नहीं होनी चाहिए। पंजाब के लोगों को भगवंत मान की सरकार धरातलीय जल को इस्तेमाल में लाकर पानी उपलब्ध करा रही है। ऐसे में पंजाब को ये कहना कि आप 91% पानी इस्तेमाल मत करो। ये ठीक नहीं है।
नीतीश कुमार ने अचानक बुलाई बैठक, जदयू के बड़े नेता मुख्यमंत्री आवास पहुंचे
नीतीश कुमार ने अपने आवास पर जदयू के नेताओं की बड़ी बैठक बुलाई है। जेडीयू के कई बड़े नेता और कई मंत्री मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं। जेडीयू के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के अलावा पार्टी के कई नेताओं को बुलाया गया है। बिहार विधान परिषद के सदस्य खालीद अनवर, मंत्री जमा खान, मंत्री सरवन कुमार के साथ-साथ मंत्री लेसी सिंह को भी बुलाया गया है। नीतीश कुमार पार्टी के बड़े नेताओं के साथ कई मुद्दे पर बातचीत करेंगे।बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी, पार्टी के आगे की रणनीति, राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
PMO पहुंचे पीएम मोदी, होगी हाईलेवल मीटिंग
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएमओ पहुंचे, जहां वे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पीएमओ के सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है। इस मीटिंग में NSA अजीत डोभाल भी रहेंगे।
'वोट-तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं ममता बनर्जी', मुर्शिदाबाद हिंसा पर क्या बोले गिरिराज सिंह?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी वोट और तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं। ममता बनर्जी ने कहा था कि हमारे रहते हुए कोई किसी बांग्लादेशी को नहीं निकाल सकता है। मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के घरों के बाहर निशान बनाकर उनकी हत्या की गई है। प्रशासन के संरक्षण में सभी चीजें की गईं। जब बंगाल में सभी हिंदुओं के अंदर एक आक्रोश की भावना जगी तो 27 दिनों बाद ममता बनर्जी घड़ियाली आंसू बहाने के लिए मुर्शिदाबाद पहुंची। वहां उनके शासन में हिंदू सुरक्षित नहीं है। बंगाल के लोग यह समझ गए हैं।
दिल्ली CM-LG की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ होगी बैठक
सोर्सेज के अनुसार, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल वीके सक्सेना की शाम 4 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक होगी। तीन नए आपराधिक कानूनों पर समीक्षा बैठक होनी है।
कंवरलाल मीणा को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। निचली अदालत ने कंवरलाल मीणा को 3 साल तक की सजा सुनाई थी। एसडीएम पर बंदूक तानने और सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने का दोषी उन्हें पाया गया था। निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट तक में बरकरार रखा गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सतीश वर्मा की सिंगल बेंच में में सजा के खिलाफ दायर याचिका से उन्हें राहत मिली है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा बयान
पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि गोदी मीडिया ने देश को खत्म कर रखा है। मै कभी भी दंगों का समर्थन नहीं करती। ट्रेन देने के नाम पर भाजपा सरकार मनमानी करती है। जगन्नाथ धाम कार्यक्रम में भी अंतिम समय के ट्रेन को रद्द किया गया था। मौसम खराब होने की वजह से मुझे हेलीकॉप्टर से बहरमपुर जाना पड़ रहा है, ट्रेन नहीं दी गई। राष्ट्रीय सुरक्षा मामले में केंद्र सरकार को तृणमूल कांग्रेस का समर्थन है। अगर मुर्शिदाबाद के पीड़ितों के आश्रितों ने राज्य सरकार से मुआवजे की राशि नहीं ली तो मैं क्या करूं? मै चाहती तो मुर्शिदाबाद पहले भी जा सकती थी, लेकिन मैंने शांति का इंतजार किया।
उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लगी
मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लग गई है। गेट नंबर 1 पर स्थित अवंतिका गेट के कंट्रोल रूम के ऊपर सोलर पैनल के कंट्रोल और बैटरी में सोमवार को आग लग गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। फिलहाल में मंदिर में जाने से भक्तों को रोका गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
नीट एग्जाम 2 शिफ्ट में कराने का मामला
नीट पीजी 2025 परीक्षा को 2 शिफ्ट मे कराए जाने के नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस किया है। केन्द्र सरकार, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन और नेशनल मेडिकल कमीशन को नोटिस दिया गया है। एक हफ्ते बाद सुप्रीम कोर्ट फिर सुनवाई करेगा। याचिका यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट की तरफ से दाखिल की गई है। याचिका में परीक्षा पूरे देश में एक ही सत्र में कराए जाने की मांग की गई है।
भारत और जापान के रक्षा मंत्री आज मुलाकात करेंगे
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जापान के रक्षा मंत्री जनरल नकातानी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों पक्ष वर्तमान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार विमर्श करेंगे।
मुंबई में कपड़ों के शोरूम में अग्निकांड
साउथ मुंबई के पेडर रोड इलाके में आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे कपड़ों के शोरूम में आग लग गई थी। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन माली नुकसान लाखों का हुआ है। 8 दमकल वाहनों ने आग बुझाई। पुलिस, नगर निगम के अधिकारी और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
भारत पाक तनाव पर आज UNSC की बैठक
यूनाइटेड नेशन्स का मौजूदा नॉन परमानेंट मेंबर होने का फायदा उठाते हुए पाकिस्तान ने 'भारत-पाक तनाव' पर सोमवार को UNSC की बैठक बुला ली है। 10 अस्थायी सदस्य में से एक होने से पाकिस्तान को ऐसा करने की सहूलियत मिल रही है। भारतीय समय के अनुसार यह बैठक देर रात होगी। बैठक के बाद UN में पाकिस्तान के राजदूत बाहर आकर एक बयान भी पढ़ेंगे।
बलूचिस्तान टाइम्स और X अकाउंट भारत में ब्लॉक
भारत सरकार ने न केवल पाकिस्तानी, बल्कि बालोचियों की कुछ न्यूज वेबसाइट्स को भी ब्लॉक कर दिया है। यह पूर्ण रूप से एंटी-पाकिस्तानी थीं और अपने हैंडल्स के जरिये बताती थीं कि बलोचिस्तान में पाकिस्तान कितना कमजोर पड़ रहा है। The Balochistan Post, Balochistan Times, Balochistan Post English है।बलोचिस्तानियों ने भारत के इस व्यवहार के लिए दुख व्यक्त किया है। अपनी बोलने की आजादी पर आघात माना है।
करनाल में प्राइवेट बस बीच सड़क पलटी
करनाल में बीती रात 35 यात्रियों से भरी बस बीच सड़क पलट गई। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यात्री घायल हुए हैं। ओमकार ट्रैवल्स की बस मुंबई से कोंकण जा रही थी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों को MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण हाईवे पर ट्रैफिक जाम भी लग गया था।
ईरान के विदेश मंत्री पहुंचे पाकिस्तान
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अघारची आधिकारिक यात्रा पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंच गए हैं। वे आज प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे और पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ तनाव पर चर्चा करके विवाद सुलझाने की कोशिश करेंगे। तुर्की भी इसी मंशा से पाकिस्तान पहुंचा है।
डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ पर एक और फैसला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका से बाहर बनने वाली सभी फिल्मों पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने क ऐलान कर दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनियाभर के कई देशों पर टैरिफ लगाया था, जिससे उन देशों से अमेरिका आने वाली चीजें महंगी हो गई थीं। चीन पर सबसे ज्याद करीब 150 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है।
नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से तनाव के बीच ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में गोला बारूद बनाने में तेजी आ गई है। BSF में 17 हजार से अधिक भर्तियां करने की तैयारी शुरू हो गई है। 16 नई बटालियन बनाई जाएंगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के बाहर बनने वाली सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने का आदेश दिया है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
कोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
1 hr ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
1 hr agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
2 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
3 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
3 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
5 hrs agoLIVE: जंतर-मंतर की तरफ मार्च कर रहे लेफ्ट संगठन के छात्रों को पुलिस ने रोका
7 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
8 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
16 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines