हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली-NCR में करवट बदलेगा मौसम! UP-बिहार में बारिश बढ़ाएगी ठिठुरन, पढ़ें अन्य राज्यों की वेदर रिपोर्ट

IMD Weather Forecast: दक्षिण भारत जहां चक्रवाती तूफान और बारिश से जूझ रहा है। वहीं उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। हालांकि दिल्ली में अभी उमस परेशान कर रही है, लेकिन नवंबर शुरू होते ही बारिश और बर्फबारी के चलते दिल्ली का तापमान गिरने के भी आसार हैं।

विज्ञापन
बारिश-बर्फबारी के चलते दिल्ली का तापमान गिरने के आसार हैं।

North India Weather Forecast: दक्षिण पश्चिम मानसून के जाते ही देश में सर्दी का मौसम शुरू हो गया। उत्तर भारत के राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, झारखंड में प्री-विंटर सीजन चल रहा है। सुबह-शाम गुलाबी ठंड पड़ रही है। वहीं दिवाली के बाद पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने और मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ने की संभावना है। वैश्विक मौसम विज्ञान संगठन ने इस बार दिसंबर से फरवरी तक ला नीना के एक्टिव होने पर भारत में सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना जताई है।

 

वहीं इस बार जहां मानसून की लेट वापसी हुई, वहीं अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में भी दिल्ली में उमस का अहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान 32 से 35 के बीच बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 20 से 25 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हो रहा है। हालांकि दिल्ली अभी ज्यादा ठंडी नहीं है, लेकिन दिल्ली की हवा खराब होने लगी है। AQI 200 से 300 के बीच रिकॉर्ड हो रहा है। दिल्ली के 12 इलाके AQI के रेड जोन में हैं। मौसम विभाग ने अगले 7 साल दिल्ली का मौसम साफ रहने का अलर्ट दिया है, लेकिन 2 राज्यों में मौसम करवट बदलेगा और बारिश होने की संभावना है तो आइए जानते हैं कि इस हफ्ते मौसम कैसा रहेगा?

विज्ञापन

 

दिल्ली में कब से बढ़ेगी ठंड?

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, 24 अक्टूबर के बाद दिल्ली का मौसम करवट बदलेगी। हालांकि 28 अक्टूबर तक राजधानी का मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री रहने के आसार हैं, लेकिन पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर प्रदेश-बिहार में बारिश होने से दिल्ली का तापमान गिरेगा। दिवाली के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ने लगेगा। अभी सुबह-शाम गुलाबी ठंड और दिन में बढ़ता तापमान-गर्म हवाओं से लोग बेहाल हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

 

23 अक्टूबर तक तापमान इतना ही रहेगा। 24 अक्टूबर से मौसम पलटेगा तो तापमान 2 से 3 डिग्री गिर सकता है। आज की बात करें तो आज सुबह दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.58 °C है। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 23.05 °C और 34.83 °C रहने का अनुमान है। हवा में करीब 40% नमी है और हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा है। दिल्ली में आज AQI 329 रहा, जो बेहद खराब कैटेगरी का AQI है, लेकिन दिवाली के बाद लोग धुंध-ठंड के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन

 

अन्य राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 23 अक्टूबर से मौसम करवट बदलेगा और 26 अक्टूबर तक बिहार में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर वाला एरिया बनने से बिहार और उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाएं चलने से ठंड बढ़ेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 24 से 26 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में पाकिस्तान से आने वाली हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। पंजाब में अधिकतम तापमान 34-35 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। हरियाणा में न्यूनतम पारा 18-19 डिग्री रिकॉर्ड हो सकता है। जम्मू रीजन में दिन में गर्मी है तो रात में न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री रहता है। पूरा हफ्ता मौसम ऐसा ही रहेगा। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम साफ रहेगा। दिवाली के बाद इन राज्यों में बर्फ पड़ सकती है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान भी दिवाली के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola