Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

हाई यूरिक एसिड से परेशान हैं तो बैठे बैठे करें पैरों की ये एक्सरसाइज, योगा एक्सपर्ट ने बताया गठिया में मिलेगा आराम

Uric Acid Exercise: यूरिक एसिड एक वेस्ट पदार्थ है जिसके बढ़ने पर शरीर में टॉक्सिंस जमने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए हाई यूरिक एसिड को कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज की जा सकती है. योगा ट्रेनर ने इन एक्सरसाइज के बारे में बताया है.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Mar 16, 2026 13:09
Exercise For Uric Acid
कौन सा व्यायाम यूरिक एसिड को कम कर सकता है? Image Credit - Freepik

Uric Acid Control: प्यूरिन से भरपूर फूड्स खाने पर शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने लगता है. आमतौर पर यूरिक एसिड को कम करने के लिए किडनी इसे फिल्टर करती जाती है, लेकिन अगर यूरिक एसिड जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो किडनी को इसे फिल्टर करने में परेशानी आती है. ऐसे में यूरिक एसिड शरीर में फैलने लगता है और जोड़ों में इसके क्रिस्टल्स जम जाते हैं जिससे गठिया (Gout) जैसी दिक्कतें होती हैं. पैर के अंगूठे का लाल पड़ना, सूजना और हड्डी का बाहर निकलना यूरिक एसिड बढ़ने का लक्षण है. ऐसे में यहां जानिए योगा एक्सपर्ट हाई यूरिक एसिड कम करने के लिए क्या सलाह दे रहे हैं. योगा ट्रेनर शुभम राणा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करके बताया है कि बैठे-बैठे करने वाली वो कौन सी 3 एक्सरसाइज (Exercise For Uric Acid) हैं जो गठिया की दिक्कत को कम कर सकती हैं और हाई यूरिक एसिड को कम करने में असरदार होती हैं. आप भी रोजाना कर सकते हैं ये एक्सरसाइज.

यह भी पढ़ें – छाले किसकी कमी से होते हैं? डॉक्टर ने बताया सिर्फ जैल लगाने से नहीं जाएगी यह दिक्कत

---विज्ञापन---

यूरिक एसिड कम करने के लिए एक्सरसाइज

योगा ट्रेनर शुभम राणा ने बताया कि घर बैठे-बैठे ही पैरों की 3 एक्सरसाइज करने पर हाई यूरिक एसिड कम हो सकता है –

टो स्ट्रेचिंग

---विज्ञापन---

पहली एक्सरसाइज है टो स्ट्रेचिंग. इसे करने के लिए पैरों को सामने की तरफ फैलाकर बैठ जाएं. इसके बाद पंजों को पहले आगे और फिर पीछे की तरफ खींचे. ऐसा करने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और यूरिक एसिड कम होने में मदद मिलती है. पंजों में होने वाली अकड़न से राहत दिलाने में भी असरदार है यह एक्सरसाइज. इसे रोजाना 2 मिनट कर सकते हैं.

सिंगल फूट स्ट्रेच

सिंगल फूट स्ट्रेच में आपको पंजों को स्ट्रेच करना है लेकिन दोनों को एकसाथ नहीं बल्कि एक-एक करके. इस एक्सरसाइज को करने पर पैरों की नसें एक्टिवेट होती हैं और शुगर के साथ ही कॉलेस्ट्रोल बैलेंस होने में भी मदद मिलती है.

फूट स्ट्रेच टुगेदर

इस एक्सरसाइज को करने के लिए पैरों को सामने की तरफ फैलाकर बैठें. इसके बाद दोनों पैरों को हल्का उठाएं और पूरे पैर को पहले आगे की तरफ खींचे और फिर पंजों को पीछे की तरफ लाएं. इससे पूरे पैरों का ब्लड सर्कुलेशन बेहद होता है. इससे गठिया की सूजन कम होती है, पैरों पर भारीपन कम महसूस होता है और सोने से पहले पैरों में होने वाली थकावट कम होती है.

कब करनी चाहिए ये एक्सरसाइज

एक्सपर्ट की सलाह है कि इन एक्सरसाइज को आप रोजाना सोने से पहले कर सकते हैं. 5 से 10 मिनट ये एक्सरसाइज कर ली जाएं तो इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, यूरिक एसिड बैलेंस होता है, ब्लड शुगर कंट्रोल होने में मदद मिलती है और पैरों की अकड़न दूर होती है सो अलग.

यह भी पढ़ें – अचानक खड़े होने पर चक्कर आने का क्या मतलब है? डॉक्टर ने बताया क्या है वजह

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 16, 2026 01:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.