अचानक खड़े होने पर चक्कर आने का क्या मतलब है? डॉक्टर ने बताया क्या है वजह

Khade Hote Hi Chakkat Aana: अगर आपको भी अचानक खड़े होने पर चक्कर आते हैं, सिर घूम जाता है, आंखों के सामने अंधेरा छाने लगता है या कानों में आवाज गूंजने लगती है तो यहां जानिए ऐसा होने के पीछे क्या कारण हैं. डॉक्टर ने बताया किन दिक्कतों में खड़े होने पर आते हैं चक्कर.

Dizziness

शरीर में किसकी कमी से चक्कर आते हैं?

Dizziness Standing Up: बहुत से ऐसे लोग हैं जो खड़े होने पर चक्कर आना महसूस करते हैं. एकदम से सिर घूमने लगता है या फिर आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है. यह दिक्कत क्यों होती है और इससे किस तरह से छुटकारा पाया जा सकता है यह बता रहे हैं डॉ. रोहित गुप्ता. न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है कि खड़े होते ही चक्कर (Khade Hote Hi Chakkar Aana) क्यों आते हैं, किस कमी से ऐसा होता है, इस दिक्कत को दूर करने के लिए क्या करें और डॉक्टर से कब मिलना जरूरी होता है. आप भी सुन लीजिए डॉक्टर की यह सलाह.

विज्ञापन
विज्ञापन

खड़े होते ही क्यों आते हैं चक्कर

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहित गुप्ता बताते हैं कि अगर हम बहुत देर तक बैठे या लेटे हुए होते हैं और फिर खड़े होते हैं तो हमारे शरीर को ब्लड प्रेशर एडजस्ट करने में समय लगता है. इस वजह से उठने के बाद अचानक से आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है, चक्कर आते हैं और कई बार कानों में आवाज गूंजने लगती है.

मेडिकल टर्म में इस कंडीशन को ओर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन कहा जाता है. जिन लोगों को अनीमिया होता है, हीमोग्लोबिन कम होता है, जिनका बीपी लो रहता है या जिनके शरीर में पानी की कमी होती है उन लोगों में इस तरह अचानक से चक्कर आने की संभावना ज्यादा होती है.

विज्ञापन

चक्कर आने की दिक्कत से कैसे बचें

  • अगर आपको इस तरह अचानक खड़े होने पर चक्कर आते हैं तो खुद को हाइड्रेटेड रखें
  • नमक का सही मात्रा में सेवन करें
  • शरीर में आयरन की कमी (Iron Deficiency) ना हो इसके लिए डाइट में आयरन से भरपूर चीजें शामिल करें
  • सबसे जरूरी इस बात को ध्यान में रखें कि आपको अचानक से कूदते हुए खड़े नहीं होना है, धीरे-धीरे खड़े हों.

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए

विज्ञापन

डॉ. रोहित गुप्ता सलाह देते हैं कि ज्यादातर मामलों में अचानक चक्कर आने की समस्या गंभीर नहीं होती है, लेकिन अगर आपको यह रोज-रोज होता है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं. डॉक्टर जांच करके समस्या की जड़ तक जाते हैं और पता लगाते हैं कि इस तरह रोज-रोज चक्कर क्यों आ रहे हैं. हालांकि, ज्यादातर मामलों में दिक्कत आम होती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ