How To Overcome Mental Fatigue: आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफ और काम के लोड के चलते शारीरिक और मानसिक थकान का होना बेहद आम है। जिससे आप मानसिक तनाव, अशांति और सिर दर्द जैसी समस्याओं का शिकार होने लगते हैं।
कई लोग तो मानसिक थकान को नॉर्मल समझकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन इससे आपकी शारीरिक और मानसिक समस्याओं को और ज्यादा बढ़ावा मिलने लगता है। ऐसे में मेंटल थकान को कम करना बेहद जरूर हो जाता है।
अभी पढ़ें – Weight Loss Diet: वजन घटाने के लिए बेस्ट डाइट प्लान…जल्द दिखने लगेगा असर, जानिए क्या खाएं?
इसलिए आज हम आपके लिए मानसिक थकान को कम करने के कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिनको अपनाकर आप मेंटल स्ट्रेस को दूर करके एक खुशहाल जीवन जी सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मानसिक थकान को कम करने के उपाय-
मानसिक थकान को कम करने के उपाय क्या हैं? (How To Overcome Mental Fatigue)
खुद को थोड़ा वक्त दें
मेंटल थकान को कम करने के लिए आप अपने लिए रोजाना थोड़ा सा वक्त जरूर निकालें। ऐसे वक्त में आप वो करें, जो भी आपको अच्छा लगता है। उदाहरण के लिए गाना सुने, वॉक करें, किताबें पढ़ें या शॉपिंग करें आदि।
कई काम एक साथ न करें
कई लोग ऐसे होते हैं, जो समय बचाने के लिए एक साथ बहुत सारे काम करने लग जाते हैं। जिसकी वजह से उनको मानसिक थकान होने लग जाती है। इसलिए कोशिश करें कि एक साथ कई सारे काम न करें।
रोजाना व्यायाम करें
अगर आप अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप एक हेल्दी जीवनशैली को अपनाएं। इसके लिए आप रोजाना नियमित तौर पर योग और ध्यान जैसी एक्सरसाइज जरूर करें।
गहरी और अच्छी नींद लें
अगर आप मेंटल थकान को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आप रोजाना अच्छी और गहरी नींद जरूर लें। इसके लिए एक दिन में कम से कम 8 घंटे जरूर सोएं क्ययोंकि कम या ज्यादा नींद लेने से भी मानसिक थकान बढ़ जाती है।
अभी पढ़ें – Metal Health Care: भागदौड़ भरी लाइफ में मानसिक थकान को दूर करेंगे ये 5 घरेलू उपचार
हेल्दी डाइट लें
मेंटल हेल्थ को बरकरार रखने के लिए एक हेल्दी डाइट लेना भी आवश्यक होता है। ऐसे में आप ज्यादा स्पाइसी और ऑयली खाने से परहेज करें। इसलिए आप दिन में ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
14 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
17 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
18 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
20 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
21 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines