INDIA Bloc Rally LIVE Updates: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली; 10 लाख लोगों के आने का दावा

दिल्ली में आज INDIA Bloc की रैली है, जिससे पहले पैदल मार्च निकाला जाएगा. रैली सिर्फ INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सभी वर्गों और समुदायों से जुड़े लोगों को इसमें आने का न्योता दिया गया है. वहीं इस रैली के जरिए आज INDIA Bloc अपनी ताकत और एकजुटता का प्रदर्शन भी करेगा.

INDIA Bloc Rally | Ramlila Maidan Delhi | CEC Gyanesh Kumar

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस के नेतृत्व वाला INDIA गठबंधन राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन करेगा. (Credit-ANI)

INDIA Bloc Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में आज 1 नवंबर दिन रविवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA ब्लॉक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली है, जो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. रैली से पहले INDIA ब्लॉक के नेता ‘चलो दिल्ली’ मार्च निकालेंगे, जो दोपहर 12 बजे मिंटो रोड-कनॉट प्लेस जंक्शन से शुरू होकर रामलीला मैदान तक जाएगा और वहां नेता रैली को संबोधित करेंगे. रैली के लिए रामलीला मैदान में मंच सज चुका है, जिसके ऊपर तिरंगे के रंग में बहुत बड़ी छत लगाई गई है. रैली में 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है. दिल्ली पुलिस के पास 70 हजार लोगों के आने का इंटेलिजेंस इनपुट है, इसलिए INDIA ब्लॉक ने भी आज सुरक्षा के विशेष इंतजाम कराए हैं.

विज्ञापन

राजनीतिक एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन होगा

INDIA ब्लॉक की आज की रैली का मकसद भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध दर्ज कराना है. CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करना है, जिसके लिए एकजुटता और राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी है. INDIA ब्लॉक ने चुनाव में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने के लिए अलग-अलग राज्यों से अपने सहयोगी दलों के नेताओं और समर्थकों से दिल्ली पहुंचने की अपील की है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) समेत कई छात्र संगठनों ने भी INDIA ब्लॉक की रैली को अपना समर्थन दिया है. अभिजीत दिपके और नेहा बोरा ने युवाओं से INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल होकर अपना विरोध जताने की अपील की है.

विज्ञापन

आज INDIA ब्लॉक की रैली से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

LIVE UPDATES

INDIA Bloc Rally LIVE Updates: रामलीला मैदान में रैली की सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रामलीला मैदान में आज होने वाली INDIA Bloc की रैली की सुरक्षा के लिए 4000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की कंपनियां भी तैनात हैं. मिंटो ब्रिज से रामलीला मैदान तक आने वाले मार्च के रास्ते पर भी सुरक्षा रहेगी. मंटो ब्रिज से रामलीला मैदान तक पूरे रैली स्थल को 14 जोन में बांटकर प्रत्येक जोन की निगरानी ACP रैंक के अधिकारियों को सौंपी गई है. 2 जोन की जिम्मेदारी एक अतिरिक्त DCP रैंक के अधिकारी को मिली है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार खुद आज फील्ड में तैनात रहेंगे.

INDIA Bloc Rally LIVE Updates: विपक्षी दलों के नेता ओपन बस में रामलीला मैदान पहुंचेंगे

रामलीला मैदान में रैली के लिए विपक्षी दलों ने खास तैयारियां की हैं. विपक्षी दलों के नेता, विधायक, सांसद और समर्थक ओपन बसों में सवार होकर रैली स्थल तक पहुंचेंगे. कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन के बाहर हरे रंग की ओपन बस होगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास और कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से INDIA ब्लॉक के नेता और सांसद हरे रंग की खुली बसों में सवार होकर मिंटो ब्रिज पहुंचेंगे. यहां से पैदल मार्च करते हुए रामलीला मैदान जाएंगे.

INDIA Bloc Rally LIVE Updates: आज इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन

कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन आज दिल्ली के रामलीला मैदान में राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन करेगा. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए की जा रही रैली में विभिन्न राजनीतिक दलों, छात्र समूहों और नागरिक समाज संगठनों (सिविल सोसाइटी संगठनों) के शामिल होने की उम्मीद है. वहीं यह रैली सिर्फ गठबंधन के राजनीतिक दलों तक ही सीमित नहीं रहेगी. बल्कि इंडिया गठबंधन ने छात्रों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और नागरिक समाज के सदस्यों से भी रैली में आने की अपील की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ