अगर आपका भी PF का पैसा किसी पुरानी कंपनी में फंसा हुआ है, तो आज की खबर आपके लिए है. आज 1 नवंबर 2026 को EPFO अपना 74वां स्थापना दिवस मना रहा है और इसी मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने करोड़ों नौकरी करने वालों के लिए 2 बड़ी डिजिटल सुविधाएं लॉन्च कर दी हैं. पहली सुविधा ये है कि अब EPFO की हर सेवा WhatsApp पर मिलेगी और दूसरी सुविधा ये है कि 1000 रुपये तक वाले बंद पड़े PF खातों का ऑटो निपटान होगा.
अब WhatsApp पर मिलेगी EPFO की हर सेवा
अब EPFO दफ्तर के चक्कर या UMANG ऐप की झंझट खत्म हो जाएगी. आप सीधे WhatsApp पर Hi लिखकर अपना -PF बैलेंस चेक कर सकेंगे. आप वॉट्सऐप से ही अपना ईपीएफओ पासबुक डाउनलोड भी कर सकेंगे. अगर आपको ये चेक करना है कि आपका UAN एक्टिवेट है या नहीं, तो यहीं से e-KYC स्टेटस भी देख सकते हैं. यूजर अपने क्लेम का स्टेटस पता कर सकेंगे. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपका नंबर UAN से लिंक होना चाहिए. जल्द ही EPFO इसका ऑफिशियल WhatsApp नंबर जारी करेगा.
1000 रुपये तक वाले बंद पड़े PF खातों का ऑटो निपटान
बहुत लोगों के पुराने खातों में 500-1000 रुपये पड़े रह जाते हैं, जिसके लिए कोई क्लेम नहीं करता. अब EPFO ऐसे सभी पात्र निष्क्रिय खातों का खुद-ब-खुद निपटान कर देगा. पैसा सीधे आपके लिंक्ड बैंक अकाउंट या मौजूदा एक्टिव PF खाते में आ जाएगा. आपको कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
इन नई सुविधाओं के शुरू होने से अब पीएफ (PF) से जुड़े कामों के लिए ईपीएफओ दफ्तरों या चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब आपको वॉट्सएप (WhatsApp) पर ही ईपीएफओ की तमाम सेवाएं उपलब्ध होंगी. इसके अलावा, जिन खातों में छोटी रकम पड़ी हुई है और वे सालों से निष्क्रिय (Inactive) हैं, उनके निपटान के लिए भी बड़ी राहत दी गई है.