Stomach Cancer Causes: पेट का कैंसर एक बेहद गंभीर और जानलेवा बीमारी है जो हर साल दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है। इसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहते हैं। यह आपके पेट की कोशिकाओं(सेल्स) में शुरू होता है और कैंसर का विकास करता है। कुछ मामलों में पेट का कैंसर का तब पता चलता है जब बीमारी गंभीर हो जाती है और इलाज की संभावना कम हो जाती है। पेट का कैंसर जो पेट की दीवार के माध्यम से बढ़ता है या शरीर के अन्य भागों में फैलता है, उसका इलाज करना मुश्किल होता है। पेट का कैंसर होने के कुछ कारण सामान्य है जो हमारी रोज की ही आदतें हैं।
पेट के कैंसर होने के आम कारण
1. स्ट्रेस
टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्ट्रेस लेने में मेंटल प्रेशर बढ़ता है। इससे शरीर के अन्य अंगों पर भी प्रभाव पड़ता है। स्ट्रेस के कारण किडनी, लिवर और दिल की बीमारी भी हो सकती है। स्ट्रेस लेने से इम्यूनिटी वीक होने लगती है, जिससे पेट का कैंसर होने की ल संभावनाएं बढ़ती है। इसलिए, आपको स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए योग, मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें- एनीमिया के मरीज खाली पेट कर लें यह काम, बढ़ जाएगा हीमोग्लोबिन
2. नमकीन फूड्स
खाने में ज्यादा नमक होने से भी पेट का कैंसर हो सकता है। ज्यादा नमकीन खाना खाने से 41% तक पेट के कैंसर होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादा नमकीन खाना खाने से सोडियम की मात्रा बढ़ती है, जो पेट के कैंसर को बढ़ावा देता है। इसके लिए आपको अपने खाने में नमक की मात्रा कम करने की जरूरत है।
3. स्मोकिंग
धूम्रपान से न सिर्फ फेफड़ों को हानि होती बल्कि ये पेट के कैंसर का भी एक कारण होता है। स्मोकिंग से पेट में अल्सर बनते हैं, जिससे पेट का कैंसर होने की संभावना बढ़ती है। जो लोग एक दिन में अनगिनत सिगरेट पीते हैं, उन्हें पेट में अल्सर भी ज्यादा होते हैं, जो कैंसर का कारण बनते हैं।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
4. खराब आहार
ज्यादा जंक फूड, मसालेदार या रेड मीट खाने वाले लोगों को भी पेट के कैंसर की संभावनाएं बढ़ जाती है। इन चीजों में सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे मोटापा भी बढ़ता है। इससे बचाव के लिए आप अपनी डाइट में फल, सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।
5. शराब
अगर आप उन लोगों में से हैं, जो यह सोचते हैं कि दिन की 1 या 2 ड्रिंक से कोई नुकसान नहीं होगा तो अपनी धारणा बदल लें। इतनी शराब भी आपको कैंसर पेशेंट बना सकती है। शराब पीने से पेट के अंदर की दीवारे खराब होने लगती है और एसिडिक रिएक्शन होने लगते हैं। इसलिए, शराब के सेवन को भी बिल्कुल कम या बंद कर देना सही रहेगा।
पेट के कैंसर के शुरुआती संकेत
- वजन कम होना
- पेट में दर्द
- भूख में कमी होना
- सीने में जलन और अपच
- थकान और कमजोरी
ये भी पढ़ें- Desi Ghee Benefits: रोजाना नाक में देसी घी डालने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
5 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
6 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
8 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
9 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
12 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines