Desi Ghee Benefits: रोजाना नाक में देसी घी डालने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे!

Desi Ghee Benefits: घी खाने के या स्किन पर लगाने के लाभों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, पर क्या कभी नाक में घी डालने के फायदों के बारे में जाना है? अगर नहीं, तो यहां जानें इस आयुर्वेदिक नुस्खे के फायदे।

desi ghee in nose

desi ghee in nose

Desi Ghee Benefits: घी गुणकारी होता है। घी खाने से शरीर में गुड फैट्स बढ़ते हैं। गाय का शुद्ध देसी घी के रोजाना सेवन से पौष्टिक तत्वों की कमी पूरी होती है। देसी घी से पाचन शक्ति अच्छी होती है। घी आपके वजन को घटाने में भी मदद करता है। देसी घी को लोग खाने में रोटी या सब्जी के साथ खाते हैं। घी में नेचुरल मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे स्किन पर इसे लगाने से ड्राइनेस, डलनेस और फ्लेकी स्किन से छुटकारा मिलता है। देसी घी की दो बूंद रोज नाक में डालकर सोने से भी आपको लाभ होता है। जानिए इसके अनोखे फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका।

विज्ञापन

नाक में देसी घी डालने के फायदे

असमय सफेद बाल

आजकल सफेद बालों की समस्या बढ़ गई है। कम उम्र में भी लोगों के सिर पर बाल सफेद होने लगे हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको देसी घी का प्रयोग करना चाहिए। देसी घी की 2 बूंद नाक में डालने से इस समस्या से छुटकारा मिलेगा और सफेद बालों की ग्रोथ रुकेगी।

विज्ञापन

बेहतर नींद के लिए

नींद न आने की समस्या या कुछ घंटों की नींद, युवाओं में एक बढ़ती नई समस्या है। इस समस्या को दूर करना जरूरी है क्योंकि कम नींद से सेहत पर कई बुरे प्रभाव पड़ते हैं। अधूरी नींद से इम्युनिटी वीक होती है। नींद पूरी न होने से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ता है। इससे बचने के लिए आप रोज नाक में 2 बूंद देसी घी की डाल सकते हैं। ऐसा करने से नींद भी अच्छी आएगी और आप स्ट्रेस फ्री भी महसूस करेंगे।

विज्ञापन

माइग्रेन की समस्या में राहत

माइग्रेन वाला सिरदर्द गंभीर सिर के दर्द में से एक है। इस सिर दर्द का कोई इलाज नहीं है। माइग्रेन का दर्द इतना पीड़ादायक होता है कि इंसान सुकून से बैठने में भी असमर्थ होता है। माइग्रेन की समस्या तेज रोशनी, स्ट्रान्ग स्मैल, शोर या फिर ज्यादा शारीरिक गतिविधि से होती है। देसी घी का यह नुस्खा माइग्रेन में भी असरदार है।

desi ghee in nose

विज्ञापन

स्किन के लिए फायदेमंद

अगर आपकी त्वचा बेजान, रूखी और डैमेज हो गई है तो देसी घी का इस्तेमाल करना चाहिए। देसी घी स्किन के लिए भी गोल्डन प्रोडक्ट माना जाता है। बढ़ता पॉल्यूशन और बैड लाइफस्टाइल सबसे बड़ा कारण है स्किन की समस्याओं का। अच्छी, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए रोज रात में 2 बूंद देसी घी डालें।

खर्राटे की समस्या

जिन लोगों को सोते समय खर्राटे आने की समस्या रहती है, उन्हें भी रात को सोने से पहले नाक में 2 बूंद देसी घी की डालनी चाहिए। खर्राटे आपकी नींद के साथ-साथ और लोगों की नींद में भी बाधा डाल सकते हैं। इसलिए आरामदायक और खर्राटे मुक्त नींद के लिए इस उपाय को जरूर आजमाएं।

विज्ञापन

कैसे डालें नाक में देसी घी?

  • नाक में देसी घी डालने से पहले उसे हल्का गर्म कर लें।
  • बच्चे की नाक में देसी घी डालना है तो 1 बूंद ही नोज स्ट्रील में डालें या फिर छोटी उंगली की मदद से उनकी नाक के अंदर की त्वचा पर लगा दें।
  • बड़े लोगों को नाक में 2 बूंद देसी घी डालना होगा, इसके लिए उन्हें पहले लेट जाना चाहिए। उसके बाद सिर को नीचे की तरफ लटकाएं, अब घी डालकर 1 मिनट रुके। उसके बाद नाक से हवा को अंदर की तरफ खींचते हुए घी को खींच लें, ऐसा करने से नाक के जरिए घी सांस की नली और शरीर के अंदर प्रवेश कर जाएगा।

ये भी पढ़ें- एनीमिया के मरीज खाली पेट कर लें यह काम, बढ़ जाएगा हीमोग्लोबिन 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ